Meteor missileMeteor missile

Muskan Garg: पल पल मुझे सशक्त कर रहे, बोलती मां भारती मेरी माटी का कर्ज है। तुम पर उठो करो उसकी आरती दुश्मन मत बनो मेरे ही बचपन से तुमको पाला है। सब कुछ छोड़ खड़ा सरहद पर मेरा बेटा भोला भाला है। गर्व करो अपनी मात्र भूमि पर तुम्हे कुछ भी कमी नहीं है और जो परास्त करे भारतीय सेना को ऐसी कोई सेना जन्मी नहीं है।

सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया

22 अप्रैल 2025 का वो भयाव्य दिन कौन भूल सकता है। तब पाकिस्तानी हमलावरों ने पहलगाम घाटी में हमारे 26 पर्यटकों का धर्म पूछकर उनकी हत्या करदी। पहलगाम हमले की कार्रवाई करते हुए भारतीय सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया जिसने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए बताया कि जितनी चादर हो उतने ही पैर पसारने चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायु सेना ओर मिटीयोर मिसाइल ने बहुत अहम भूमिका निभाई है।

आतंकिस्तान को मुंह की खिलाने वाली मिसाइल:
भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मिटीयोर मिसाइलों को सीधे युद्ध में नहीं इस्तेमाल किया था, लेकिन इस ऑपरेशन में जीत दिलाने वाली लांग रेंज मिसाइल की जरूरत पता पढ़ने पर अब भारतीय बड़ी संख्या में इन मिसाइलों को खरीदने की योजना बना रही है।

मिटीयोर मिसाइल (योजना): “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता ने लंबी दूरी की मिसाइलों की आवश्यकता को दिखाया। जिससे प्रेरणा लेते हुए भारतीय वायुसेना अब अधिक मात्रा में मिटीयोर एयर-टू-एयर मिसाइलों को खरीदेगी।

मिटीयोर मिसाइल की क्षमता मिटीयोर एक 200 किलोमीटर से अधिक की मारक क्षमता रखने वाली एडवांस्ड बियॉन्ड विजुअल रेंज (BVR) एयर-टू-एयर मिसाइल है। यह एक रैमजेट इंजन से लैस है, जो इसे अविश्वसनीय गति और लंबी उड़ान देता है। यह मिसाइल राफेल लड़ाकू विमानों पर लगाई जाती है, जो पायलटों को दुश्मन के विमानों को सुरक्षित दूरी से नष्ट करने की क्षमता प्रदान करती है।


क्यों है मिटीयोर मिसाइल इतनी खास:
मिटीयोर मिसाइल, ड्रोन या विमान दुश्मन को 200 किलोमीटर की दूरी से मार गिरा सकती है। यानी दुश्मन को निशाने पर आने का पता भी नहीं चलेगा। इसमें एक रैमजेट इंजन है जो मिसाइलों को लगातार सुपरसोनिक स्पीड (करीब 5000 किलोमीटर प्रति घंटे) पर उड़ने की क्षमता प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *