Suvangi Pradhan: बॉलिवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मुम्बई के ब्रिच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है… अस्पताल के अनुसार 89 वर्षीय अभिनेता फिलहाल आईसीयू में हैं एवं उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है…
अचानक सांस लेने में कठिनाई महसूस कर रहे थे धर्मेंद्र
31 अक्टूबर को धर्मेंद्र ने अचानक सांस लेने में कठिनाई महसूस की तथा चेक-अप के लिए अस्पताल पहुँचे… हॉस्पिटल के एक स्टाफ सदस्य ने बताया कि “धर्मेंद्र श्वास-प्रश्वास की समस्या के साथ आए थे…अब आईसीयू में हैं…डॉक्टर्स के मुताबिक धर्मेंद्र कि दिल की धड़कन 70 तथा ब्लड प्रेशर 140/80 अंक दर्ज किया गया है, और अभी यूरिन आऊटपुट भी सामान्य है…अभिनेता की टीम का बयान है कि फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है, धर्मेंद्र की यह रिपोर्ट्स एक नियमित जांच-पड़ताल का हिस्सा भी हो सकता है…
सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं फैन्स
धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल अपने पिता के पास समय निकाल कर मौजूद हैं… फैंस, फिल्मफ्रेम और सहयोगी कलाकार सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं…धर्मेंद्र ने हाल ही में फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 2024 में काम किया था और उनकी अगली फिल्म इक्कीस दिसंबर 2025 में रिलीज़ होने वाली है…उम्र और स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए यह भर्ती चिंताजनक जरूर थी, लेकिन अस्पताल की रिपोर्ट एवं टीम के बयान से स्थिति नियंत्रण में दिख रही है…
धर्मेंद्र है भारतीय सिनेमा के स्वर्ण युग के ‘हीमैन’
बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र का फिल्मी सफर भारतीय सिनेमा के स्वर्ण युग की याद दिलाता है…1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से शुरुआत करने वाले धर्मेंद्र ने एक्शन, रोमांस और कॉमेडी हर शैली में अपनी छाप छोड़ी है… शोले, सत्यकाम, आन मिलो सजना और चुपके चुपके जैसी फिल्मों में उनकी बहुमुखी प्रतिभा झलकी… धर्मेंद्र न सिर्फ एक सफल अभिनेता हैं, बल्कि उन्होंने हिंदी सिनेमा को सादगी, मेहनत और जुनून की मिसाल दी है… धर्मेंद्र जैसे अभिनेता के सक्रिय रहने और जल्द स्वस्थ होने की भावना उनकी फैनफ़ॉलोइंग में उम्मीद जगाती है.
