Suvangi Pradhan: दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता अल्लू शिरीष ने अपने लंबे समय से चली आ रही प्रेमिका नयनिका रेड्डी के साथ एक अंतरंग समारोह में सगाई कर ली है…इन्होंने यह खुशी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की और लिखा “I’m finally & happily engaged to the love of my life, Nayanika!”
समारोह की तस्वीरों में दिखि जबरदस्त खुशी और प्यार
यह रुमानी और पारिवारिक समारोह हैदराबाद में आयोजित हुआ, जिसमें केवल करीबी परिवार और मित्र-मंडली शामिल थे…सरल लेकिन सुरुचिपूर्ण अंदाज में अल्लू शिरीष ने सफेद पारंपरिक पहनावा चुना, जबकि नयनिका ने गहरे लाल रंग की पारंपरिक पोशाक पहनकर इस अवसर को बेहद खास बना दिया…समारोह की तस्वीरों में जबरदस्त खुशी और प्यार का माहौल दिख रहा था, जिसमें दोनों के चेहरे पर मुस्कान साफ-साफ दिख रही थी…
बडे भाई अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर छोटे भाई को दी बधाई
इस खास मौके पर बॉलीवुड से नहीं बल्कि तेलुगु फिल्म जगत की बड़ी हस्तियाँ मौजूद थीं…अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर लिखकर छोटे भाई को बधाई दी और परिवार में नयी बहू-सी लगने वाली नयनिका का स्वागत किया… साथ ही, अभिनेता राम चरण, चिरनजिवि और अन्य प्रसिद्ध हस्तियों ने इस जोड़ी को शुभकामनाएं दीं…
शादी की तिथि और समारोह की चल रही है चर्चा
अब जब सगाई हो चुकी है, तो अगले कदम के तौर पर शादी की तिथि, समारोह की रूप रेखा व अन्य तैयारियों की चर्चा चल रही है… हालांकि अभी तक शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है…सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों ने इस सगाई को इंटरनेट पर तेजी से वायरल किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *