Suvangi Pradhan: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में फिल्मि प्रेमियों के लिए खास दिन रहा, क्योंकि हाल-ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म द ताज स्टोरी के मुफ्त टिकट शहर के प्रमुख सिनेमाहॉल में वितरित किये गए… इस विशेष व्यवस्था का उद्देश्य दर्शकों को फिल्म से जुड़ने का अवसर देना तथा सांस्कृतिक जागरूकता फैलाना बताया गया है…
ईस फिल्म को देखने के लिए, लोगों में दिखा उत्साह
शहर के मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में ईस फिल्म को देखने के लिए, लोगों में उत्साह देखने को मिला… सिनेमाघरों के बाहर लाइन में लगे लोगों को आयोजन स्थल पर फिल्म के पोस्टर एवं प्रमोशनल सामग्री के साथ स्वागत किया गया…बड़ी संख्या में युवााएँ और परिवार इकट्ठे दिखाई दिए, जिन्होंने उत्सुकता के साथ मुफ्त टिकट लेने के बाद फिल्म के शुरु होने का इंतजार किया था…


‘द ताज स्टोरी’ बना चर्चा का विषय
‘द ताज स्टोरी’ एक ऐसे दृष्टिकोण से, बड़े ऐतिहासिक स्मारक Taj Mahal को देखती है, जिसमें पारंपरिक इतिहास की कुछ धारणाओं पर सवाल उठाये गए हैं…इसके चलते स्थानीय-नगरीय स्तर पर फिल्म को एक चर्चा-विषय भी माना जा रहा है…


आगरा में दर्शकों को टिकट के साथ छोटे-छोटे गिफ्ट कूपन भी दिए गए
मुफ्त टिकट वितरण के आयोजकों का कहना है कि इस तरह के प्रयास से न सिर्फ ज्यादा दर्शक सिनेमाघरों तक पहुँचेंगे, बल्कि सामाजिक-सांस्कृतिक विमर्श को भी बल मिलेगा…आगरा में यह वितरण खासी सफलता रही, क्योंकि शहर में युवा-संख्या अधिक है और लोगों में फिल्म-सिनेमा को लेकर उत्सुकता भी ज्यादा है… इसके साथ-साथ यह भी देखा गया है कि टिकट पिक्स अप होने के बाद भी, आगे के शो के लिए बुकिंग में तेजी आ गई है….दर्शकों को टिकट के साथ ही छोटे-छोटे गिफ्ट कूपन भी दिए गए, जिनसे दर्शक अगले शो में सुविधा-छूट ले सकते हैं…आयोजन स्थल पर यह भी सूचना दी गई कि फिल्म देखने के बाद दर्शक अपने विचार सोशल मीडिया पर #TheTajStoryAgra के साथ साझा करें, ताकि स्थानीय लोकप्रियता को भी बढ़ावा मिले…


सिनेमाप्रेमियों ने इस पहल की सराहना की
आगरा के सिनेमाप्रेमियों ने इस पहल की सराहना की… एक दर्शक ने कहा- “मुफ्त टिकट देने का मतलब है, फिल्म-सेवा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सोच-विचार का माध्यम भी बन सकती है… अगले कुछ दिनों में इस आयोजन को अन्य जिलों में भी विस्तारित किये जाने की जानकारी मिली है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *