Suvangi Pradhan: बॉलीवुड में उत्साह फिर से लौट आया है… ग़लवान की लड़ाई पर बन रही मेगा फ़िल्म में अब जुड़ गया है एक और बड़ा नाम…ईस फिल्म में अमिताभ बच्चन की एंट्री से हलचल मच गई है… सलमान खान की आने वाली फिल्म के सेट से एक नई तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर छा गई हे… फ़िल्म में पहले से ही कई बड़े स्टार्स शामिल हैं, और अब अमिताभ की एंट्री से इस प्रोजेक्ट का लेवल और भी ऊँचा हो गया है…
गलवान की जंग पर अमिताभ बच्चन की एंट्री
भारत-चीन के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित फिल्म में अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी नज़र आने वाले हैं…सूत्रों के मुताबिक, बिग बी इस फिल्म में एक वरिष्ठ सेना अधिकारी की भूमिका निभा सकते हैं, जो जवानों का हौसला बढ़ाता है…फिल्म का निर्देशन एक नेशनल अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर कर रहे हैं, और शूटिंग जल्द ही लद्दाख के असली लोकेशंस पर शुरू होने वाली है….
सलमान खान के फिल्म के सेट से आई तस्विर
सलनान खान की अगली एक्शन-थ्रिलर फिल्म के सेट से उनकी नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है…इस तस्वीर में सलमान दाढ़ी, कैजुअल जैकेट और इंटेंस एक्सप्रेशन के साथ, एक रग्ड लुक में नज़र आ रहे हैं….फैंस कह रहे हैं कि भाईजान का यह लुक उनके करियर के सबसे दमदार किरदारों में से एक हो सकता है…फिल्म को अगले साल ईद पर रिलीज़ कराने की उम्मीद है…
गोविंदा की वापसी – शुरू की नई फिल्म की शूटिंग
और अब बात करें गोविंदा की तो लंबे समय के बाद उन्होंने भी एक नई कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है…मुंबई के एक स्टूडियो में फिल्म का पहला शेड्यूल चल रहा है…
गोविंदा अपने पुराने चुलबुले अंदाज़ में लौटे हैं, और उनके फैंस सोशल मीडिया पर कह रहे हैं, “हीरो नंबर वन वापस आ गए!…ईस फ़िल्म का टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि ये पूरी तरह से फैमिली एंटरटेनर होगी…ईस फिल्म में डांस, म्यूज़िक और गोविंदा का ट्रेडमार्क अंदाज़ देखने को मिलागा…
