suvangi pradhan : टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने अपने फैंस को एक भावुक संदेश भेजा है…चोट लगने के बाद अय्यर फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में इलाज करवा रहे हैं, और अब उन्होंने अपनी रिकवरी को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है… सिडनी के अस्पताल में रिकवरी कर रहे श्रेयस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है….


“हर दिन बेहतर महसूस कर रहा हूँ” – श्रेयस अय्यर


श्रेयस अय्यर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि “आप सभी के प्यार और दुआओं के लिए दिल से धन्यवाद , मैं हर दिन बेहतर महसूस कर रहा हूँ और जल्द मैदान पर लौटने की उम्मीद करता हूँ”…उनका यह मैसेज आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है…और फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं कि “जल्दी ठीक हो जाओ, चैंपियन!”


सिडनी में चल रहा है श्रेयस का इलाज


श्रेयस को हाल ही में घरेलू सीरीज़ के दौरान चोट लगी थी…इसके बाद उन्हें सिडनी के एक स्पोर्ट्स मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया… जहां डॉक्टरों की फिजियो और मेडिकल कि टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है…अय्यर की चोट उतनी गंभीर नहीं है, जितनी शुरुआत में मानी जा रही थी…टीम इंडिया के करीबी सूत्रों का कहना है कि उनकी स्थिति अब स्थिर है और अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो अय्यर अगले कुछ हफ्तों में अपनी रिकवरी ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं…


टीम इंडिया और फैंस ने जताई शुभकामनाएं
श्रेयस की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और साथी खिलाड़ियों ने भी राहत की सांस ली…कई क्रिकेटर्स ने कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दीं…एक फैन ने लिखा – “टीम को आपकी बहुत ज़रूरत है, जल्दी वापसी करो चैंप!”… भारतीय क्रिकेट टीम और बीसीसीआई ने भी अय्यर के लिए शुभकामनाएँ भेजी हैं…कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि “श्रेयस एक फाइटर हैं और हमें यकीन है वो जल्द वापसी करेंगे”…


श्रेयस का संदेश
अंत में, श्रेयस ने अपने संदेश में कहा —“मैं जल्द ही मैदान पर लौटूंगा और पहले से भी ज़्यादा मजबूत बनकर खेलूंगा”… अब ऐसे में श्रेयस अय्यर की ये पॉज़िटिव अपडेट उनके फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है…अब सबकी नज़रें उनकी फिटनेस रिपोर्ट और टीम में वापसी की तारीख पर टिकी हैं..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *