रणबीर कपूर के ‘रामायण’ में भगवान राम बनने की भूमिका को लेकर सोशल मीडिया में बहस चल रही है, खासकर उनके एक पुराने इंटरव्यू में बीफ खाने और फिल्म ‘एनिमल‘ में उनके किरदार को लेकर मुद्दा ओर गर्माया हुआ है। जहां कुछ लोगों को लगता है कि एक “बीफ ईटर” भगवान राम के पवित्र किरदार में फिट नहीं बैठता, वही कुछ लोग उसका समर्थन करते हैं और कला और व्यक्तिगत रुचि के बीच अंतर करते हैं।

विवाद के प्रमुख कारण:

धार्मिक भावनाओं को ठेस:2011 में रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें बीफ, पाया और मटन सब पसंद है। हाल ही में ‘रामायण’ की घोषणा, जिसमें रणबीर कपूर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का आरोप लगाया गया था, इस घटना के बाद यह बयान फिर से तेजी से वायरल हो रहा है।

भगवान का पवित्र किरदार: आलोचकों का कहना है कि…

फिल्म का नकारात्मक प्रभाव: मुकेश खन्ना का कहना है कि फिल्म ‘एनिमल‘ में उनके किरदार ने लोगों को उनकी नकारात्मक छवि दी है, जिससे उन्हें राम जैसे शुद्ध किरदार में स्वीकारना मुश्किल होगा। भगवान का पवित्र किरदार: आलोचकों का कहना है कि रणबीर कपूर के व्यक्तिगत जीवन के कुछ हिस्से भगवान राम के मर्यादा पुरुषोत्तम स्वरूप से मेल नहीं खाते ओर उनको दूषित करते है।

1.) रणवीर के करियर के सबसे बड़ी फिल्म रामायण में रणवीर के बचाव में सद्गुरु ने कहा कि किसी एक्टर को उसके पिछले किरदारों पर निर्भर करना गलत है क्योंकि एक्टिंग एक पेशा है।

2.)चिन्मयी श्रीपदा जैसे लोगों ने कहा कि एक व्यक्ति के खाने की पसंद को धार्मिक और ऐतिहासिक चरित्र से जोड़ना गलत है। उन्होंने कहा कि एक ‘बाबाजी’ रेप के आरोप में पैरोल पा सकता है, लेकिन किसी का कुछ खाने पर इतनी बड़ी समस्या हो जाती है।

3.) फिल्म रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रबी दुबे ने बताया कि रणबीर ने इस भूमिका के लिए शराब और भोजन छोड़ दिया, जो एक ‘यज्ञ‘ की तरह है।

4.) बहुत से लोग मानते हैं कि रणबीर कपूर का अभिनय ही निर्धारित करेगा कि दर्शक उन्हें भगवान राम के रूप में मानते हैं या नहीं। रणबीर कपूर को लेकर इस बहस का केंद्र व्यक्तिगत जीवन की पसंद और धार्मिक किरदार को निभाने के बीच अंतर है। फिल्म के टीजर के बाद यह बहस और तेज हो गई है, जिसमें एक पक्ष उनका विरोध करता है और दूसरा पक्ष अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर उनका बचाव करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *