Suvangi Pradhan: पूर्व रणनीतिकार और अब राजनीतिक मोर्चे पर उतरने वाले प्रशांत किशोर ने यह ऐलान किया है कि उनकी नई पार्टी जन सुराज पार्टी, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 243 सीटों पर अकेले मैदान में उतरेगी…प्रशांत किशोर ने 6 अगस्त 2024 को आयोजित कार्यक्रम में यह स्पष्ट किया या कि उनकी पार्टि बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर पूर्ण रूप से चुनाव लड़ेगि और किसी गठबंधन में नहीं जाऐगी….उन्होने यह भी कहा तह कि इस अभियान में उनकी पार्टी कम-से-कम 40 महिला उम्मीदवार मैदान में उतारेगी…


क्यों इतना बडा दांव


ऐसा ही बड़े पैमाने पर किसी नई पार्टी द्वारा लड़ने का प्रयास बिहार विधानसभा के इतिहास में अब तक नहीं हुआ है…यानी 243 में से, हर ऐक सीट पर सामना करना एक बड़ी राजनीतिक चुनौती है…प्रशांत किशोर का मानना है कि बिहार में परंपरागत राजनीति और जातीय समीकरणों के बावजूद, प्रदेश को नई विकल्प की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएँ आर्थिक रूप से स्वतंत्र नहीं होंगी, उनका राजनीतिक भागीदारी भी सीमित रहेगा — इसी तर्ज पर उन्होंने यह मोर्चा खोला है…उनका यह भी दावा है कि जब जन सुराज सरकार बनेगी, तब कोई नौकरी या बेहतर आय के लिए बिहार छोड़ कर नहीं जाएगा…


पार्टि के लिए क्या क्या है बडी चुनौतियाँ


प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार उतारने का मतलब है विशाल संगठन-प्रबंधन, धनराशि, नामांकन आदि की जिम्मेदारियाँ जो कि नई पार्टी के लिए आसान नहीं होगा….विपक्षी और गठबंधन-दल इस रणनीति पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि, प्रशांत किशोर का यह ऐलान, आगे विभाजन का कारण भी बन सकती है….हालांकि इस नए विकल्प से, युवाओं और महिलाओं में आकर्षण पैदा होने की संभावना है…


क्या ऐसा ऐलान पहले कभी हुआ था


इतिहास में ऐसी स्थिति कम देखने को मिलि है जहां एक नई पार्टी ने इतनी बड़ी संख्या 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया हो। गिनती योग्य उदाहरण मिलते हैं, लेकिन पहले से स्थापित दलों की तुलना में यह कदम बड़ा माना जा सकता है… यदि जन सुराज ने सभी 243 सीटों पर सफलतापूर्वक उम्मीदवार उतारे और मैदान में असर दिखाया, तो यह बिहार की राजनीति में तीसरी शक्ति के तौर पर नए युग की शुरुआत हो सकती है। फिर भी, आने वाला समय यह तय करेगा कि प्रशांत किशोर का यह फैसला कितनी गहराई से असर करेगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *