Thamma surpasses collection of 5 movies

रिया सिन्हा: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थम्मा’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज़ के तीन दिन के भीतर ही कई पुरानी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने इंडस्ट्री के जानकारों को हैरान कर दिया है। फिल्म की कुल कमाई लगभग 55.10 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

थम्माने बॉक्स ऑफिस पर की धुआंधार कमाई

‘थम्मा’ ने अपनी दमदार शुरुआत के साथ बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया है। पहले दिन 24 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग के बाद, दूसरे दिन 18.6 करोड़ रुपये और तीसरे दिन (गुरुवार) को लगभग 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह, सिर्फ तीन दिनों में इसका कुल कलेक्शन 55.10 करोड़ रुपये हो गया है। इस कमाई के साथ ही फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिससे यह साफ होता है कि दर्शकों ने इस हॉरर-कॉमेडी को दिल से स्वीकार किया है।

इन 5 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा

‘थम्मा’ ने तीन दिनों में जिन 5 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भारत में पछाड़ा है, उनकी लिस्ट में अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ (47.15 करोड़ रुपये) और काजोल की ‘मां’ (36.08 करोड़ रुपये) जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा, इसने सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ (लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 40 करोड़ रुपये) और हाल ही में रिलीज हुई ‘परम सुंदरी’ (54.85 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दी है। कुछ रिपोर्ट्स में ‘रूही’ का रिकॉर्ड तोड़ने की भी बात कही गई है।

जल्द ही भेड़ियाके कलेक्शन को भी देगी चुनौती

फिल्म की इस तूफानी रफ्तार को देखते हुए अब ट्रेड पंडितों का मानना है कि ‘थम्मा’ जल्द ही वरुण धवन की फिल्म भेड़िया’ (68.99 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी चुनौती दे सकती है। आयुष्मान खुराना के करियर की 8वीं सबसे बड़ी हिट बनने की राह पर अग्रसर यह फिल्म, हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में अपनी खास जगह बना रही है। फिल्म में आयुष्मान के साथ रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिनकी अदाकारी की भी खूब तारीफ हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *