रिपोर्टर -आदेश चौहान: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर (रविवार) को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाना है. इस मुकाबले में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, वहीं मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलियन टीम की कमान संभालेंगे. भारतीय समयानुसार ये मुकाबला सुबह 9 बजे से खेला जाएगा .ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली और रोहित शर्मा पर फैन्स की निगाहें रहने वाली हैं. रोहित और कोहली ऑप्टस स्टेडियम में कमाल का प्रदर्शन करना चाहेंगे. रोहित-कोहली के समाने जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क जैसे तेज गेंदबाज होंगे.

पहली बार वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे गिल

बतौर कप्तान शुभमन गिल पहली बार वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे, ऐसे में ये मुकाबला उनके लिए काफी खास रहने वाला है. दिग्गज बल्लेबाजों ,रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी इस मैच के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हो रही है. रोहित-कोहली (ROKO) 224 दिन बाद भारत के लिए खेलने उतर रहे हैं, ऐसे में फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह है. दोनों खिलाड़ी इस साल मार्च में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के लिए खेलते दिखे थे, जहां रोहित ब्रिगेड ने खिताब जीता था.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक खेले गए वनडे मैचों का रिकॉड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 152 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान कंगारू टीम ने 84 मैचों में जीत हासिल की, जबकि भारत ने 58 मुकाबले जीते. जबकि 10 मैचों का नतीजा नहीं निकला. पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारतीय टीम पहली बार वनडे मुकाबला खेलने जा रही है. दूसरी ओर मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर कुल 3 ओडीआई मैच खेले हैं, जिसमें उसे हार मिली.

पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार,रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.

पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11: मिचेल मार्श (कप्तान) ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू रेनशॉ, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कोनोली, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, मैथ्यू कुह्नमैन.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *