रिपोर्टर – आदेश चौहान: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान के लिए अब केवल 18 दिन ही बचे है . पार्टियां चुनावी प्रचार में अपनी पूरी ताक़त झोंक दे रही है. प्रधानमंत्री मोदी भी 23 अक्टूबर से बिहार में अपनी रैलियों का आग़ाज़ करेंगे. दरभंगा, मुज़फ़्फ़रपुर, पटना, गया, पूर्वी चम्पारण, समस्तीपुर, छपरा, पश्चिमी चम्पारण और अररिया में रैली को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री के बिहार चुनाव में रैलियों की डेटशीट

23 अक्टूबर – को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिहार चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे  . पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी सासाराम, भागलपुर, गया में विशाल जनसभाएं करेंगे .
28 अक्टूबर – को प्रधानमंत्री मोदी की पटना, दरभंगा, और मुजफ्फरपुर में रैलियां होगी.
1 नवम्बर – 1 नवंबर को पूर्वी चम्पारण, समस्तीपुर और छपरा में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण होंगे .
3 नवंबर – को पश्चिमी चम्पारण, अररिया और सहरसा में रैलियों का समापन होगा.

4 दिन में प्रधानमंत्री मोदी 12 जिलों की 110 विधानसभा सीट्स कवर करेंगे

23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी सासाराम में रैली करेंगे, सासाराम में 7 विधानसभा की सीटे आती है, रोहतास जिले का मुख्यालय सासाराम है.
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी भागलपुर में जनसभा करेंगे, भागलपुर में 7 विधानसभा की सीटे आती है.
23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी की तीसरी रैली गया में होगी, जहां 10 विधानसभा की सीटे आती है.


28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी की रैली पहले पटना में होगी, पटना राज्य की राजधानी है, यहां 14 विधानसभा की सीटे आती है , इसके बाद पीएम मोदी की दूसरी रैली मुजफ्फरपुर में  है , मुजफ्फरपुर में 11 विधानसभा की सीटे आती है, मुजफ्फरपुर को उत्तर बिहार की राजधानी कहते है , इस ही दिन पीएम मोदी की तीसरी रैली दरभंगा में है, दरभंगा में 10 विधानसभा की सीटे आती है.


1 नवम्बर को पीएम मोदी पूर्वी चंपारण में प्रचार प्रसार करेंगे, यहां 12 विधानसभा की सीटे आती है. पीएम मोदी की दूसरी रैली समस्तीपुर में है, जहां विधानसभा की 10 सीटे आती है. वहीं पीएम की तीसरी रैली छपरा में है, यहां विधानसभा की 10 सीटे आती है, छपरा सारण जिला का मुख्यालय है.

3 नवंबर को आखिरी दिन, पीएम की पहली रैली पश्चिमी चंपारण में है, यहां 9 विधानसभा की सीटे आती हैं. पीएम की दूसरी रैली सहरसा में है, यहां विधानसभा की 4 सीटे आती है, इसके बाद आखिरी रैली प्रधानमंत्री मोदी की अररिया में है, यहां विधानसभा की 6 सीटे आती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *