रिपोर्ट, हर्ष उपाध्याय
रणजी ट्रॉफी के लिए मध्य प्रदेश के 15 सदस्यों का ऐलान कर दिया गया हैं। जिसमें एमपीसीए ने रजत पाटीदार को मध्य प्रदेश टीम का कप्तान नियुक्त किया हैं। मध्य प्रदेश ने पहली बार रणजी ट्रॉफी खिताब 2022 में जीता था। उन्होंने फाइनल में मुंबई को हराया था। आदित्य श्रीवास्तव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने जीती थी। मध्य प्रदेश पहला मुकाबला पंजाब से खेलेगी। जो कि 15 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। यह मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा।
•मध्य प्रदेश के कप्तान बने रजत पाटीदार
रजत पाटीदार लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। आगामी सीजन रणजी ट्रॉफी के लिए पाटीदारों को मध्य प्रदेश का कप्तान घोषित किया गया है। उन्होंने इस वर्ष अपनी कप्तानी में आरसीबी को पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी जिताई और 10 साल बाद सेंट्रल जोन को भी जीतने में सफल हुए। हाल ही में रेस्ट ऑफ इंडिया की भी कप्तानी की, लेकिन उसमें हर का सामना करना पड़ा। ऐसे में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनको मध्य प्रदेश टीम की कप्तानी देना तय था।
रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए मध्य प्रदेश की 15 सदस्यीय टीम:
रजत पाटीदार (कप्तान), यश दुबे, हर्ष गवली, शुभम शर्मा, हिमांशु मंत्री, हरप्रीत सिंह, वेंकटेश अय्यर, सागर सोलंकी, कुमार कार्तिकेय, सारांश जैन, अधीर प्रताप, आर्यन पांडे, अरशद खान, अनुभव अग्रवाल, कुलदीप सेन।
