रिया सिन्हा

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के 10वें मुकाबले में भारतीय महिला टीम का विजयरथ रुक गया। विशाखापत्तनम में खेले गए एक रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया। भारत की लगातार तीसरी जीत की उम्मीदों पर नादिन डी क्लर्क ने पानी फेर दिया, जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हारी हुई बाजी पलट दी।

ऋचा घोष की शानदार पारी गई बेकार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 49.5 ओवर में 251 रन बनाए। भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने शानदार प्रदर्शन किया और 77 गेंदों पर 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 94 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी ने भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीका के लिए क्लो ट्रायोन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

डी क्लर्क ने तूफानी अंदाज़ में दिलाई जीत

252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (70) ने एक छोर संभाले रखा। हालांकि, भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मैच में पकड़ मजबूत कर ली थी। एक समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 40 ओवर में 7 विकेट पर 211 रन था, लेकिन यहां से नादिन डी क्लर्क ने मोर्चा संभाला। उन्होंने केवल 54 गेंदों पर 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 84 रनों की पारी खेलकर मैच भारत के जबड़े से छीन लिया। साउथ अफ्रीका ने 48.5 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डी क्लर्क को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। टूर्नामेंट में भारतीय टीम की यह पहली हार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *