रिया सिन्हा
फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में आज सुबह (शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025) भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता मापी गई। इस शक्तिशाली भूकंप ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को दहशत में ला दिया।
भूकंप का केंद्र और गहराई
फिलीपींस के ज्वालामुखी विज्ञान और भूकंप संस्थान (Phivolcs) ने जानकारी दी कि भूकंप का केंद्र दावाओ ओरिएंटल प्रांत के मनाय शहर से लगभग किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में समुद्र में स्थित था। इसकी गहराई किलोमीटर थी, जिसके कारण सतह पर इसका असर अधिक महसूस किया गया।
तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी अलर्ट
भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। होनोलूलू स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने आगाह किया है कि भूकंप के केंद्र से किलोमीटर के दायरे में समुद्र में खतरनाक लहरें उठ सकती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि सुनामी का कोई व्यापक खतरा नहीं है।
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह
फिलीपींस के अधिकारियों ने मध्य और दक्षिणी हिस्सों के तटीय इलाकों में रहने वाले निवासियों से तुरंत ऊंचे और सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाने की अपील की है। फिलहाल, किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन Phivolcs ने नुकसान और आफ्टरशॉक्स (भूकंप के झटके) आने की आशंका व्यक्त की है। क्षेत्र में बचाव और राहत टीमें अलर्ट पर हैं।
