रिपोर्ट, हर्ष उपाध्याय

नितीश राणा 2 साल बाद घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। प्रियांश आर्य पहली बार दिल्ली की रणजी टीम में शामिल हुए है। दिल्ली अपना पहला रणजी मुकाबला हैदराबाद से 15 अक्टूबर को खेलेगी। जिसके लिए डीडीसीए ने 24 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। दिल्ली की टीम के कप्तान आयुष बडोनी बने जबकि यश ढुल को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।

नीतीश राणा 2 साल बाद दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आएंगे

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की चयन समिति ने नीतीश राणा को भी टीम में शामिल किया है राणा की 2 साल बाद घर वापसी हुई है इससे पहले उत्तर प्रदेश के लिए खेले थे अब वह दिल्ली के लिए खेलेंगे।

उत्तर प्रदेश के लिए नीतीश राणा का पिछला घरेलू सीजन कैसा रहा था?

नीतीश ने सीजन 2024-25 में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए बेहद खराब प्रदर्शन रहा था। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 9 मैच में 111 रन बनाए, विजय हजारे ट्रॉफी में दो मैचों में महज 17 रन बनाएं। इसके बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। रणजी ट्रॉफी में वह चार मैच में 150 रन ही बना सके थे।

पहले मैच के लिए दिल्ली की टीम:

आयुष बडोनी (कप्तान), यश ढुल (उप-कप्तान), अर्पित राणा, सनत सांगवान, अनुज रावत (विकेटकीपर), सुमित माथुर, शिवम शर्मा, रौनक वाघेला, नवदीप सैनी, सिमरजीत सिंह, मनी ग्रेवाल, सिद्धांत शर्मा, ध्रुव कौशिक, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), नीतीश राणा, हिम्मत सिंह, आयुष दोसेजा, राहुल डागर, ऋतिक शौकीन, प्रियांश आर्य, तेजस्वी (विकेटकीपर), वैभव कांडपाल, रोहन राणा, आर्यन राणा (फिट होने पर)

पहले मैच के लिए क्यों चुने गई 24 खिलाड़ियों की टीम ?

डीडीसीए सचिव अशोक शर्मा ने पीटीआई को बताया कि चयनकर्ताओं ने 24 खिलाड़ियों को इसलिए चुना है, क्योंकि उन्हें लगता है कि इसे हर मैच में चैन के लिए एक बड़ा पुल हमेशा उपलब्ध रहता है। जब हम दिल्ली में घरेलू मैच खेलेंगे, तो हम इसे घटकर 15 कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *