रिपोर्ट, हर्ष उपाध्याय
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम के 15 सदस्यों का ऐलान हो गया। जिसमें रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया गया और शुभमन गिल को नया कप्तान बना दिया है। साथ ही विराट कोहली की भी वापसी हो गई है यह दोनों खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद खेलते हुए नजर आएंगे।
•शुभमन गिल बने वनडे फॉर्मेट के कप्तान
बीसीसीआई ने शनिवार को शुभमन गिल को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त कर अब यह तो साफ हो गया है कि बीसीसीआई तीनों फॉर्मेट में शुभमन गिल को कप्तान बनना चाहती है रोहित शर्मा को हटाकर शुभमन गिल को कप्तान बनाना बीसीसीआई का बड़ा फैसला रहा।
•नए उप कप्तान बने श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर को भी नई जिम्मेदारी दी गई है उन्हें भारतीय टीम का उप कप्तान बनाया है।लगातार कर रहे अच्छे प्रदर्शन का रिपोर्ट दिया है। माना जा रहा है कि उन्हें भविष्य में बड़ी जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं।
•6 बड़े खिलाड़ी हुए वनडे सीरीज से बाहर
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम में 6 बड़े खिलाड़ी बाहर। जिनमें जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत को चोट के चलते जगह नहीं मिली है। रविंद्र जडेजा को अक्षर पटेल की वजह से नहीं चुना गया है और वरुण चक्रवर्ती को भी तीन स्पिनर के चलते टीम में नहीं जगह मिली।
•पांच बदलाव वनडे सीरीज के लिए
सिराज की वापसी हुई है उन्होंने आखिरी एक दिवसीय मुकाबला अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
प्रसिद्ध कृष्णा की भी वापसी हुई है टीम इंडिया में वह पूरे 2 साल बाद टीम में वापसी कर रहे हैं उन्होंने आखिरी मैच सितंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले जनवरी 2025 में किया था अब टीम में कर रहे हैं वापसी।
नितीश रेड्डी को वनडे टीम में हार्दिक पांड्या की जगह मौका मिला। वही ध्रुव जुरेल को दूसरे विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल हुए।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
