रिया सिन्हा
सोशल मीडिया पर इन दिनों दो भारतीय ‘मिस वर्ल्ड’ प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। दोनों दिग्गज सुंदरियों को एक ही फ्रेम में देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। यह वीडियो एक लक्जरी ज्वेलरी ब्रांड ‘बुल्गारी’ के इवेंट का है, जिसकी प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर हैं।
लग्जरी इवेंट में दिखा ‘देसी गर्ल‘ और मानुषी का जलवा

वायरल हो रहे वीडियो में, प्रियंका चोपड़ा (मिस वर्ल्ड 2000) और मानुषी छिल्लर (मिस वर्ल्ड 2017) एक-दूसरे के बगल में खड़ी नज़र आ रही हैं। दोनों ही अपनी-अपनी शानदार ड्रेसेस में बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही हैं। इवेंट के दौरान जब दोनों एक साथ आईं, तो यह पल कैमरे में कैद हो गया और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।
फैंस के लिए यह मोमेंट किसी ट्रीट से कम नहीं है, क्योंकि 17 साल के अंतराल में भारत को मिस वर्ल्ड का ताज दिलाने वाली इन दोनों हस्तियों को एक साथ देखना एक दुर्लभ अवसर है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि “एक फ्रेम में दो भारतीय सुंदरता”। इस दौरान मानुषी ने प्रियंका चोपड़ा को सम्मान देते हुए उनसे थोड़ी दूरी बनाए रखी, जिसकी फैंस ने काफी तारीफ की। यह वीडियो इवेंट से जुड़ी सबसे बड़ी हाइलाइट बन गया है।
