रिया सिन्हा

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ रिलीज हो चुकी है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले ट्विटर) पर इसे दर्शकों का सकारात्मक रिएक्शन मिल रहा है। शुरुआती रिव्यूज से संकेत मिलता है कि फिल्म एक फुल फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें वरुण धवन अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाने में कामयाब रहे हैं, जिसके बाद कुछ यूजर्स उन्हें ‘कॉमेडी का नया बॉस’ कह रहे हैं।

फिल्म में वरुण ‘सनी संस्कारी’ और जान्हवी ‘तुलसी कुमारी’ के रोल में हैं, जो अपने-अपने ‘एक्स’ की शादी तुड़वाने के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर नकली रोमांस करते हैं। दर्शकों को इन दोनों की जोड़ी और उनकी नैचुरल केमिस्ट्री खूब पसंद आई है।

कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरपूर

कई यूजर्स ने फिल्म को ‘मास्टरपीस’ बताया है और कहा है कि यह बॉलीवुड का असली एसेंस वापस लेकर आई है। दर्शकों के अनुसार, फिल्म में एक भी बोरिंग मोमेंट नहीं है और कॉमेडी पंच शानदार हैं। खासकर, फिल्म के फर्स्ट हाफ में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का है। एक यूजर ने लिखा, “वरुण धवन का 100% कमबैक है। जान्हवी कपूर बहुत प्यारी लगी हैं। कॉमेडी, प्यार और हंगामे से भरपूर एक पारिवारिक ड्रामा है।”

वहीं, कुछ यूजर्स ने फिल्म की कहानी को ‘घिसी-पिटी’ और ‘पुरानी फॉर्मूला’ बताया है, लेकिन इसके बावजूद ज्यादातर दर्शकों ने इसे परिवार के साथ देखने लायक एक लाइट और मजेदार फिल्म माना है। फिल्म के संगीत और शशांक खेतान के निर्देशन में कॉमेडी और इमोशन के संतुलन को भी सराहना मिल रही है। यह फिल्म इस त्योहारी सीजन में बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत दावेदार बनकर उभरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *