रिपोर्ट, हर्ष उपाध्याय
टाइम मैगजीन ने भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल को टॉप 100 उभरते हुए सितारों में शुमार किया है। जायसवाल टाइम मैगजीन 2025 में इकलौते क्रिकेटर है। दुनिया भर के पांच पांच खिलाड़ियों को लिस्ट में जगह मिली है इसमें यशस्वी जयसवाल के अलावा स्पेनिश फुटबॉलर लैमिन यामाल, अमेरिका की बास्केटबॉल खिलाड़ी पैगे ब्यूकर्स, अमेरिका के टेनिस स्टार टेलर फ्रिटस,
थाईलैंड के गोल्फर जीनो थितिकुल के नाम शामिल है।
यशस्वी जयसवाल अभी वेस्टइंडीज सीरीज के लिए अहमदाबाद में प्रैक्टिस कर रहे हैं। गुरुवार को अहमदाबाद में पहला टेस्ट मैच भारत बनाम वेस्टइंडीज होगा। जिसमें भारत की ओर से तेजस्वी जैसवाल ओपन करते हुए देखेंगे।
•यशस्वी जायसवाल ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट का पोस्ट में लिखा ‘क्या शानदार समय है। मुझे साल 2025 की टाइम 100 नेक्स्ट की सूची में भविष्य को आकर देने वाले लीडर्स के साथ शामिल किया गया। इस पर मुझे गर्व है। यह मुझे याद दिलाता है कि मैं कितनी दूर आ गया हूं और कितना आगे जाना चाहता हूं।’
•क्या है टाइम 100 नेक्स्ट मैगजीन
टाइम हंड्रेड नेक्स्ट मैगजीन एक एनुअल लिस्ट है जो की दुनिया के 100 भरते हुए नेताओं को पहचानती है, जो अपने-अपने क्षेत्र में भविष्य में लीडर बन सकते हैं। इस मैगजीन की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई।
अब तक शामिल हुए भारतीय
2019: दुती चंद (एथलीट)
2020: आयुष्मान खुराना (एक्टर)
2021: चंद्रशेखर आजाद (पॉलीटिशियन)
2022: आकाश अंबानी (व्यवसाय)
2023: हरमनप्रीत कौर (क्रिकेटर), नंदिता वेंकटेशन (कार्यकर्ता), विनू डैनियल(आर्किटेक्ट)
2024: पायल कपाड़िया (फिल्म निर्माता)
•टाइम 100 नेक्स्ट मैगजीन में पहले क्रिकेटर
टाइम मैगजीन में पहले क्रिकेटर बेन स्टोक्स बने, जो 2019 के पहले संस्करण में प्रकाशित हुए। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी जिनको 2023 के टाइम्स 100 नेक्स्ट में शामिल किया गया।
