रिया सिन्हा

प्रभास के फैंस का इंतजार खत्म! साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साब’ का ट्रेलर आज, 29 सितंबर 2025 को आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। करीब 3 मिनट 34 सेकंड का यह ट्रेलर दर्शकों को एक ऐसी रहस्यमयी और भव्य दुनिया की झलक दिखाता है, जो डर, कॉमेडी और थ्रिल से भरपूर है।


भूतिया हवेली और प्रभास का नया अवतार

ट्रेलर की शुरुआत में प्रभास को एक पुश्तैनी और खंडहर हो चुकी हवेली के वारिस के रूप में दिखाया गया है। यह हवेली कई गहरे खुफिया राज और अलौकिक गतिविधियों से भरी है। हवेली में प्रवेश करते ही प्रभास का किरदार जल्द ही समझ जाता है कि यह एक सामान्य जगह नहीं, बल्कि भूतों का ठिकाना है।

फिल्म में प्रभास पहली बार हॉरर-कॉमेडी जॉनर में हाथ आजमा रहे हैं, जो उनके एक्शन हीरो की छवि से बिल्कुल अलग है। ट्रेलर में मस्ती भरे दृश्यों के साथ अचानक आने वाले ‘जंप स्केयर्स’ (डरावने क्षण) का मिश्रण एक मजेदार माहौल बनाता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि प्रभास को हवेली के भूतों और एक शक्तिशाली शत्रु से मुकाबला करना पड़ता है।

फिल्म में संजय दत्त मुख्य खलनायक की भूमिका में हैं, जो एक मनोचिकित्सक, सम्मोहनकर्ता और ओझा तीनों हैं, जिन्हें प्रभास की चुनौती देना है। उनके अलावा, मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। मारुति द्वारा निर्देशित यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर की भव्यता और प्रभास का नया अंदाज फैंस के बीच उत्साह को सातवें आसमान पर ले गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *