रिपोर्ट, हर्ष उपाध्याय
हेलमेट नहीं पहनने वाले आम लोगों का चालान करने वाले पुलिसकर्मी को हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया हैं। अगर बिना हेलमेट के वाहन चलाते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई और ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। इसके बाद भी बार-बार यह गलती करने पर उनके विरोद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
•क्या है वजह ?
बीते कुछ समय में देखा गया है कि दो पहिया वाहन पर पुलिसकर्मियों को बिना हेलमेट के वाहन चलाते हैं। जिससे वह सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुए हैं।पुलिस का काम है कि आम लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करना। लेकिन पुलिसकर्मी खुद बिना हेलमेट पहनकर वहां चलते देखते हैं और आम लोगों का चालान काटते हैं। बताया गया है, कि विगत वर्षों में कुछ पुलिसकर्मियों वाहन दुर्घटना के शिकार हुए हैं। जिसमें पता चला है कि बिना हेलमेट पहन कर दो पहिया वाहन चला रहे थे जिसमें गंभीर चोटें लगी और कुछ की मृत्यु भी हुई हैं।
•पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेश जारी
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पीटीआरआई) शाहिद अबसार ने सभी पुलिस इकाइयों को पत्र लिखकर इसका कड़ाई से पालन करने को कहा हैं। उन्होंने कहा, पुलिस इकाइयों में गणना के दौरान सभी पुलिसकर्मियों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करें। वाहन चेकिंग के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के मिले तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अपनी-अपनी संस्था के प्रमुखों की होगी कि वह पुलिसकर्मियों को इसके लिए प्रेरित करें।
