रिपोर्ट, हर्ष उपध्याय
बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में मिथुन मन्हास को निर्विरोध नया अध्यक्ष चुना है। इसके साथ ही राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष, रघुराम भट कोषाध्यक्ष, देवजीत सैकिया सचिव और प्रभतेज भाटिया संयुक्त सचिन के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
विमेंस प्रीमियर लीग समिति की अध्यक्षता केरल के जयेश जॉर्ज करेंगे, जबकि रोहन जेटली इंफ्रास्ट्रक्चर समिति के अध्यक्ष होंगे।
•चयन समिति में प्रज्ञान और आरपी
पुरुष राष्ट्रीय चयन समितियां में नए चेहरों को शामिल किया। जिसमें पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह को पुरुष सीनियर चयन समिति में नियुक्त किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष पूर्व क्रिकेटर अजीत आगरकर है जबकि शिवकुमार दास और अजय रात्र अन्य सदस्य हैं। वहीं जूनियर चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में एस शरत को चुना गया है, जो 2023 से अभी तक सीनियर चयन समिति के पैनल का हिस्सा थे।
•अंडर 16 खिलाड़ी रणजी खेला हो, तब ही आईपीएल में मौका
बीसीसीआई ने एक नया नियम निकाला, जिससे अब अंदर 16 खिलाड़ी को बिना रणजी मैच खेले आईपीएल खेलने का मौका नहीं मिलेगा। आईपीएल के लिए कम से कम एक रणजी मैच खेलने आवश्यक होगा। यह नियम युवा खिलाड़ियों को रणजी जैसे घरेलू टूर्नामेंट में अनुभव लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
