BhopalBhopal

रोहित रजक रिपोर्ट भोपाल |
भोपाल शहर में मानसून की पहली ही बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। महज एक इंच बारिश से ही कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जिन क्षेत्रों में करोड़ों रुपये खर्च कर नालों की सफाई और जल निकासी के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, वहीं इलाके सबसे ज्यादा पानी-पानी हो गए।

गुरुवार रात हुई तेज बारिश से बैरागढ़ से लेकर शाहजहानाबाद तक के इलाके जलमग्न हो गए

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब नगर निगम ने इस साल 150 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जलभराव से निपटने के लिए खर्च की, तो फिर शहर की ये हालत क्यों हुई?

बजट है पर व्यवस्था नहीं

नगर निगम का दावा था कि शहर के नालों की सफाई पूरी कर ली गई है और जल निकासी के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। लेकिन बारिश के बाद आलम यह रहा कि अप्सरा टॉकीज, भारत टॉकीज, बैरागढ़, गुरुद्वारे के पास, गुड्डू मंदिर और रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर पानी भर गया।

रेलवे स्टेशन पर पार्सल ऑफिस तक में पानी भर गया, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हुई।

खुद निगम ने इस साल 495 छोटे और 150 बड़े नालों की सफाई का दावा किया था। लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आई।

सबसे बड़ा नाला बंद मिला

भारत टॉकीज के पास स्थित शहर का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड नाला तीन दिन पहले ही साफ करने का दावा किया गया था, लेकिन हकीकत में वह जाम मिला। शहर की बारिश का करीब 30 प्रतिशत पानी इसी नाले से निकलता है। जब यह जाम हो गया, तो आसपास के पूरे क्षेत्र में पानी भर गया।

लोगों की शिकायतें बढ़ीं

शहर के कई कॉलोनियों में पानी भरने की शिकायतें सामने आई हैं। इनमें शामिल हैं:

• महक नगर कॉलोनी

• ई-6, ई-7, बंसल नगर

• करोंद, शिव नगर, नवा बाग कॉलोनी

• बैरागढ़, ऐशबाग, सीहोर रोड

• गांधी नगर, शिव नगर, इंद्रा नगर

• भारत नगर, ममता नगर

• अल्पना तिराहा, भवानी नगर, फूटा मकलपुरा

• माता मंदिर रोड, भानपुर, करोंद, शाहजहानाबाद क्षेत्र आदि।

बिजली पर खर्च 1.3 करोड़, फिर भी फॉल्ट

एक तरफ बारिश ने नगर निगम की पोल खोली, वहीं बिजली कंपनी भी नाकाम साबित हुई। मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अप्रैल से जून के बीच बिजली मेंटेनेंस पर करीब 1.3 करोड़ रुपये खर्च किए थे। फिर भी गुरुवार की रात बारिश के दौरान 30 से अधिक इलाकों में बिजली गुल हो गई। पानी भरने से ट्रांसफॉर्मर और बिजली के खंभों में फॉल्ट आ गए।

जनता परेशान, सवाल बेअसर

आखिर करोड़ों खर्च होने के बावजूद समस्याएं जस की तस क्यों बनी हुई हैं? जनता का सवाल है कि क्या ये बजट सिर्फ कागज़ों पर खर्च हुआ? जब पहली ही बारिश में शहर डूब गया, तो आगे क्या होगा?

सरकार और नगर निगम को अब जवाब देना होगा कि आखिर इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बावजूद नतीजे क्यों नहीं दिखे? जनता जवाब मांग रही है, लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं।

#Bollywood Ai america Asia cup 2025 bhopal Bhopal news Bihar BJP Bollywood Business Congress Cricket Crime delhi Dhurandhar Donald Trump education Entertainement Entertainment entertainment news health Hollywood India Indian army Internatinonal Internatinonal news Lifestyle Madhya pradesh madhya pradesh election MLA Movie mp news Narendra Modi National news Political Public safety Sanatan dharm Social media Sports Sports news Supreme court Technology Viral news world

#Bollywood Ai america Asia cup 2025 bhopal Bhopal news Bihar BJP Bollywood Business Congress Cricket Crime delhi Dhurandhar Donald Trump education Entertainement Entertainment entertainment news health Hollywood India Indian army Internatinonal Internatinonal news Lifestyle Madhya pradesh madhya pradesh election MLA Movie mp news Narendra Modi National news Political Public safety Sanatan dharm Social media Sports Sports news Supreme court Technology Viral news world

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *