रोहित रजक भोपाल रिपोर्ट: राजनीतिक पहचान रमेश प्रसाद खटीक नेता भारतीय जनता पार्टी
विधानसभा क्षेत्र : कैररा (क्रमांक 23)
व्यक्तिगत जानकारी
श्री रमेश प्रसाद खटीक का जन्म 15 अगस्त 1957 को निजामपुर, जिला शिवपुरी (म.प्र.) में हुआ। इनके पिता का नाम श्री बाबूलाल खटीक है। वे विवाहित हैं और उनकी पत्नी का नाम श्रीमती मीरा देवी है। इनके चार पुत्र हैं। पेशे से वे कृषि कार्य करते हैं और समाजसेवा में सक्रिय रहते हैं।
शिक्षा
इन्होंने हायर सेकेंडरी तक शिक्षा प्राप्त की है।
राजनीतिक सफर
वर्ष 1980 से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
1985 में भाजपा महल नवरार मंडल के सदस्य बने।
1992 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और भाजपा के जिला प्रतिनिधि बने।
1992 से 2000 तक अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे।
2000 में जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश प्रतिनिधि चुने गए।
2000-2003 तक सांसद प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया और पार्टी के आंदोलनों में भाग लिया।
2008 में पहली बार तेंदेरी विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए।
2017 में राज्य स्तरीय आंतरिक समिति के सदस्य बने।
2022 में अनुसूचित जाति कल्याण एवं विकास नियम के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) रहे।
2023 में दूसरी बार कैररा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।
चुनाव कितनी बार लड़ा
2008 : पहली बार विधायक चुने गए।
2023 : कैररा (23) सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज की।
मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच रहा।
रमेश प्रसाद खटीक एक जमीनी और सक्रिय नेता हैं। वे लंबे समय से भाजपा संगठन में कार्यरत हैं और समाजसेवा से राजनीति तक का सफर तय कर चुके हैं। उनकी सादगी और जनता से जुड़ाव ने उन्हें लगातार दूसरी बार विधानसभा तक पहुँचाया है।
