रिपोर्ट, हर्ष उपाध्याय
रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। अब वह दिसंबर में बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अश्विन ने पिछले साल खेले गए ऑस्ट्रेलिया टेस्ट दौरे के बीच संन्यास का ऐलान किया था और उसके बाद हाल ही में आईपीएल से भी संन्यास ले चुके हैं। अब वह दुनियाभर में खेली जा रही टी20 लीग में खेलते हुए देखेंगे।

14 दिसंबर से बीबीएल शुरू होगा

बीबीएल 14 दिसंबर से शुरू होगा, और इसका फाइनल 20 से 25 जनवरी के बीच खेला जाएगा।
सिडनी थंडर के जनरल मैनेजर पूर्व ऑस्ट्रेलिया टेस्ट गेंदबाज ट्रेंट कोपलैंड हैं। थंडर की कोचिंग इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कोच ट्रेवर बैलेंस करते हैं और टीम की कप्तानी डेविड वार्नर के हाथों में है। जिन्होंने पिछले सीजन में थंडर को फाइनल तक पहुंचा था।

हांग कांग सिक्सेस में भी दिखेंगे अश्विन


यह टूर्नामेंट 7 से 9 नवंबर 2025 के बीच खेला जाएगा। अश्विन इसमें भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अश्विन ने कहा कि इस टूर्नामेंट में अलग रणनीति बनानी होगी और रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *