पूर्णिमा गुप्ता:- जब भी बात भारत और पाकिस्तान की आती है लोगों में एक अलग सा जोश भर आता है l उस जोश को देखते हुए आगामी भारत पाकिस्तान का मैच को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है l एशिया कप 2025 का महामुकाबला रविवार, 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने जा रहा है, जहाँ भारत और पाकिस्तान की टीमें खेल मैदान आमने-सामने होंगी।
इस खेल में सबसे दिलचस्प रोल जसप्रीत बुमराह का होने वाला है 28 सितंबर को खेला जाने वाला खेल में गुमराह अहम भूमिका निभाएंगे l
भारतीयों को बुमराह पर क्यों है भरोसा?
टूर्नामेंट में अब तक टीम इंडिया जीतते आया है इस कारण भारतीयों का आत्मविश्वास भरा है l बुमराह को दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज माना जाता है l बुमराह अपनी सटीक यॉर्कर और धीमी गेंदों से किसी भी बल्लेबाजी का हुनर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी, हालांकि सुपर-4 में वह थोड़े महंगे साबित हुए थे।
ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे अहम खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरेंगे l भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मैच होता है तो रोमांच चरम पर होता है l भले ही हाल के समय में पाकिस्तान की टीम भारत के सामने कहीं नहीं ठहरती लेकिन फाइनल का दवाब अलग होता है l ऐसे में भारत के स्टार खिलाड़ियों को आगे आकर परफॉर्म करना होगा l
मैच को लेकर पाकिस्तान की रणनीति
पाकिस्तान का प्रदर्शन भारत के सामने हमेशा से खराब साबित हुआ है लेकिन एशिया कप कप 2025 को लेकर पाकिस्तान अलग तैयारी में है l पाकिस्तान की टीम को बुमराह के तेज गेंदबाजी से बचना होगा खेल में बने रहने के लिए उन्हें और तैयारी की जरूरत है l बुमराह ने एशिया कप में 4 मैचों में 5 विकेट लिए हैं l इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए टीम को और मजबूती के साथ मैदान में उतरना होगा l
पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह का रिकॉर्ड
बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कुल 6 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 7 विकेट लेने में सफल रहे हैं।बुमराह ने सिर्फ 6.77 की इकॉनमी के साथ गेंदबाजी कर पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर लगाम लगाई है, जो टी-20 फॉर्मेट में एक बेहतरीन आंकड़ा है।
सिर्फ टी-20 ही नहीं, बल्कि सभी फॉर्मेट (वनडे और टी-20) को मिलाकर बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ कुल 14 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 14 विकेट चटकाए हैं।
बड़े मुकाबले के खिलाड़ी माने जाने वाले बुमराह से फाइनल में एक बार फिर ऐसे ही दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
