रिपोर्ट, हर्ष उपाध्याय

एचएस प्रणय कोरिया मास्टर सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पसली की चोट के चलते बाहर हुए। उनका मुकाबला इंडोनेशिया के खिलाड़ी से था। लेकिन जब 8-16 से पिछड़ रहे थे, तब उन्हें चोट का एहसास हुआ और मुकाबला से रिटायर्ड हर्ट हो गए।

किरण जॉर्ज को कडे़ मुकाबले में हार मिली

कोरिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य राउंड के मुकाबले बुधवार को शुरू हुए। जिसमें किरण का पहला मुकाबला विश्व चैंपियन सिंगापुर के खिलाड़ी से था। 55 मिनट चले कड़े मुकाबले में किरण को 14-21, 22-20, 14-21 से शिकस्त मिली।

आयुष शेट्टी सीधे सेटों में बाहर

भारतीय युवा खिलाड़ी आयुष शेट्टी से कोरिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट में काफी उम्मीदें थी। लेकिन वे उन उम्मीदों पर खड़े नहीं हो पाए और पहले ही दौर में चाइनीज ताइपे के खिलाड़ी से हार गए। 47 मिनट चले मुकाबले में उन्हें 18-21, 18-21 से हार झेलनी पड़ी।

अनुपमा उपाध्याय चौथी वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई खिलाड़ी से हारी

भारतीय स्टार खिलाड़ी अनुपमा उपाध्याय ने भी निराशाजनक प्रदर्शन दिया। उनका मुकाबला चौथी वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई खिलाड़ी से हुआ और वह 16-21, 15-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *