रिपोर्ट, हर्ष उपाध्याय
महान ब्रिटिश अंपायर डिकी बर्ड का मंगलवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 1973 से 1996 तक अपने 23 वर्ष लंबे अंपायरिंग करियर में उन्होंने 66 टेस्ट और 69 वनडे मैं अंपायरिंग की, जिसमें पहले तीन (1975, 1979, 1983) पुरुष वनडे विश्व कप फाइनल भी शामिल है। उनके अंपायरिंग करियर में आखिरी मैच लार्ड्स के मैदान पर किया, जिसमें भारत के राहुल द्रविड़ और सौरभ गांगुली ने पर्दापण किया। उसे मैच के साथ उन्होंने अपने अंपायरिंग करियर को अलविदा कहा, लेकिन क्रिकेट इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गए। भारतीय क्रिकेट से उनका जुड़ा बेहद अनोखा था।
•क्रिकेट मैदान पर हुआ सुनील गावस्कर का हेयरकट
1974 में इंग्लैंड के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत – इंग्लैंड का टेस्ट मैच चल रहा था। इस दौरान सुनील गावस्कर के लंबे और घुंघराले बाल आंखों में आ रहे थे, जिससे उन्हें खेलने में परेशानी हो रही थी। सुनील गावस्कर ने अंपायर बर्ड से कहा कि मेरे थोड़े से बाल काट दीजिए। अंपायर बर्ड ने कैंची से उनके बाल काट दिए। यह किस्सा आज भी बहुत प्रसिद्ध है।
•ब्रिटेन की महारानी से मिलने 5 घंटे पहले पहुंचे
महारानी ने अंपायर डिकी बर्ड को लंच के लिए बर्मिंघम पैलेस पर बुलाया। उन्हें दोपहर 1 बजे पहुंचना था, लेकिन उत्साहित होकर वह 8:30 बजे ही पहुंच गए। गार्ड्स ने कहा कि हम गार्ड बदलने की रस्म रोक नहीं सकते, आपके इंतजार करना होगा। फिर बर्ड पास में कॉफी शॉप पर बैठे रहे। समय होने के बाद महल में दाखिल हुए और महारानी के साथ लंच किया। बाद में उन्होंने कहा कि यह मेरी जिंदगी का सबसे यादगार दिन था।
