Solar eclipse

आदेश चौहान : 21 सितंबर यानी आज रात साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है. भारतीय समयानुसार, यह सूर्य ग्रहण रात 11 बजे शुरू होगा और इसका समापन देर रात 3 बजकर 23 मिनट पर होगा. इस सूर्य ग्रहण का मध्य समय रात्रि 1 बजकर 11 मिनट बताया जा रहा है. आज का सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा,इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. ऐसे में बच्चे-बुजुर्ग या गर्भवती महिलाओं पर इसका कोई विशेष नियम लागू नहीं होगा.

क्या होता है सूर्य ग्रहण ?
जब चंद्रमा ,सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तब चंद्रमा सूर्य की रोशनी को पृथ्वी पर आने से रोक देता है, जिसकी वजह से चंद्रमा की परछाई जहां-जहां पृथ्वी में पड़ती है वहां या तो सूर्य दिखाई नहीं देता , या आंशिक तौर पर या वृताकार रूप में सूरज की किरण दिखाई देती है, इसी प्रक्रिया को सूर्य ग्रहण कहते है.

ग्रहण को लेकर हिंदू धर्म में मान्यता .
सूर्य ग्रहण के बाद हिन्दू धर्म में दान-स्नान का विशेष महत्व बताया गया है. साल का अंतिम सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद गुड़, मसूर की दाल, गेहूं, ताम्बे की चीजें, लाल वस्त्र और सामर्थ्य के अनुसार, धन का दान कर सकते हैं. चूंकि सूर्य ग्रहण देर रात को समाप्त होगा, इसलिए आप 22 सितंबर की सुबह इन चीजों का दान कर सकते है .

बच्चे बुजुर्ग और गर्भवती पर ग्रहण का क्या असर होगा?
21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा. इसलिए बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं पर कोई विशेष नियम लागू नहीं होगा. आप अपने दैनिक कार्यों को सामान्य दिनों की तरह पूरा कर सकेंगे. पूजा-पाठ, खान-पान या दूसरी किसी भी दैनिक क्रिया पर ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं रहेगा .

15 दिन में दो ग्रहण, ज्योतिषियों के अनुसार अशुभ.
सितंबर का महीना दो ग्रहण का साक्षी बनने जा रहा है. पहले 7 सितंबर को कुंभ राशि में चंद्र ग्रहण लगा था, जो भारत में दृश्यमान था. जबकि 21 सितंबर को साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है. हालांकि ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. लेकिन 15 दिन में दो ग्रहण के संयोग को ज्योतिषविदों ने बहुत अशुभ बताया है.

नग्न आंखों से न देखें सूर्य ग्रहण.
वैज्ञानिक मानते हैं कि सूर्य ग्रहण को भूलकर भी नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए. ग्रहण की किरणें आंखों के रेटीना के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं. इसलिए जिन क्षेत्रों में ग्रहण दिखाई पड़ता है, वहां लोगों को फिल्टर ग्लास, दूरबीन, या खास तरह के चश्मे से इसे देखना चाहिए. सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखने पर आंख में खुजली या जलन की समस्याएं हो सकती हैं.

कहां देखें सूर्य ग्रहण का लाइव स्ट्रीम?
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भले ही भारत में दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन लोग चाहें तो लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए इसे देख सकते हैं. Timeanddate के यूट्यूब चैनल पर आप इसका लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं.

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यह सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, फिजी, ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी इलाकों सहित अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में ही दिखेगा. इस सूर्य ग्रहण का सर्वाधिक असर न्यूजीलैंड में होगा, जहां सूर्य लगभग 80 प्रतिशत तक ढका रहेगा. एशिया, अफ्रीका और अमेरिकी देशों पर इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *