रानू यादव: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Bads of Bollywood)* आज यानी 18 सितंबर, 2025 को रिलीज हो गई है। फैंस के बीच इस सीरीज को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है।’द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सीरीज को दोपहर 12:30 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। सीरीज की कहानी और इसके प्रजेंटेशन को लेकर पहले ही काफी बज बना हुआ था, लेकिन अब जब ये रिलीज होने वाली है, तो लोगों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की कास्ट?
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Ba***ds of Bollywood) एक मल्टी-स्टारर वेब सीरीज है जिसमें कई जाने-माने कलाकार शामिल हैं। लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani)आसमान सिंह (Aasmaan Singh) के किरदार में नजर आयेंगे वही बॉबी देओल (Bobby Deol)सुपरस्टार अजय तलवार (Ajay Talwar) के किरदार में दिखेंगे और सहर बम्बा (Sahher Bambba) करिश्मा तलवार (Karishma Talwar) के किरदार में में दिखेंगी। वहीं इसमें कई बड़े सितारे भी कैमियो में दिखाई देंगे। सीरीज में सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान, करण जौहर, रणवीर सिंह, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर, सुहाना खान और यहां तक कि तमन्ना भाटिया और यो यो हनी सिंह जैसे सितारे नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी?
सीरीज बॉलीवुड की दुनिया पर एक व्यंग्यात्मक (satirical) नजर डालती है। कहानी आसमान सिंह (Lakshya Lalwani) नाम के एक महत्वाकांक्षी बाहरी (outsider) लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पहचान बनाने के लिए सपनों के शहर मुंबई आता है।

अपनी यात्रा के दौरान, वह अपनी वफादार दोस्त और मैनेजर के साथ बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में प्रवेश करता है। उसकी जिंदगी में तब बड़ा मोड़ आता है जब उसे सुपरस्टार अजय तलवार (Bobby Deol) की बेटी करिश्मा तलवार (Sahher Bambba) के साथ एक बड़ी फिल्म में काम करने का मौका मिलता है।

यह सीरीज बॉलीवुड के अंदर की सच्चाई, अहंकार, और इंडस्ट्री में outsiders को होने वाली परेशानियों को हास्य, ड्रामा और एक्शन के साथ दिखाती है। इस सीरीज में कई बड़े बॉलीवुड सितारों के कैमियो (guest appearances) भी हैं, जिसमें शाहरुख खान खुद narrator के रूप में हैं और साथ ही सलमान खान, आमिर खान और रणवीर सिंह भी नज़र आएंगे।

फिल्म का अभिनय कैसा है?
फिल्म में कलाकारों के अभिनय को लेकर शुरुआती प्रतिक्रियाएं काफी अच्छी रही हैं। सीरीज के कलाकारों ने अपने किरदारों के साथ न्याय किया है और यही कारण है कि इसे एक “एंटरटेनिंग” और “बिंज-वॉच” शो कहा जा रहा है।लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani) मुख्य अभिनेता लक्ष्य ने एक महत्वाकांक्षी बाहरी (outsider) लड़के ‘आसमान सिंह’ का किरदार निभाया है। ट्रेलर और शो के शुरुआती रिव्यूज में उनके अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। खासकर एक सीन जिसमें उनका किरदार जेल में होता है, उसकी काफी चर्चा है, क्योंकि वह आर्यन खान के जीवन की एक घटना से प्रेरित लगता है। बॉबी देओल (Bobby Deol) सुपरस्टार अजय तलवार के रोल में बॉबी देओल ने भी अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा है। उनका किरदार एक बड़े स्टार का है, और उन्होंने इसे प्रभावी ढंग से निभाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *