गीता राय: इंदौर में गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 18 मिनट तक बंद में कमरे में चर्चा की।
इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर कमरे के बाहर खड़े होकर बैठक खत्म होने का इंतजार करती रहीं। हालांकि दोनों सीनियर नेताओं ने अकेले में किस विषय पर चर्चा की इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
बता दें कि, गुरुवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में सोयाबीन अनुसंधान केंद्र में हितग्राहियों से संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
केंद्रीय राज्यमंत्री को 5 मिनट रुकने को कहा बैठक के दौरान विधायक मधु वर्मा, मनोज पटेल और बीजेपी नेता सावन सोनकर पास के कमरे में बैठे हुए थे। जब सावित्री ठाकुर के इंतजार करने की सूचना दी तो शिवराज ने उन्हें 5 मिनट और इंतजार करने को कहा।
जानकारी के अनुसार : केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर तय समय के अनुसार सोयाबीन अनुसंधान केंद्र में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंची थीं. लेकिन जब वे पहुंची तो शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से बंद कमरे में मुलाकात कर रहे थे
सावित्री ठाकुर से एक मिनट में ही मिल के चले गए शिवराज सिंह चौहान काफी दिन इंतजार के बाद जब शिवराज सिंह चौहान बाहर निकले तो सावित्री ठाकुर ने उनसे मुलाकात की लेकिन शिवराज एक मिनट में ही सावित्री ठाकुर से मिलकर चले गए बताया जा रहा है कि सावित्री ठाकुर अपने क्षेत्र के किसानों की कुछ समस्याएं लेकर शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंची थी

