रिपोर्ट रोहित रजक भोपाल। भाण्डेर (डबरा) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंजीनियर फूलसिंह बरैया ने वर्ष 2023 के चुनाव में शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी घनश्याम पिरोनिया को 29,438 वोटों के बड़े अंतर से हराया। बरैया को कुल 82,043 वोट मिले जबकि पिरोनिया को 52,605 वोट प्राप्त हुए।
शिक्षा और व्यक्तिगत जीवन
फूलसिंह बरैया का जन्म 5 अक्टूबर 1962 को ग्राम चंदन सिंह का पुरा, तहसील मेहगांव, जिला भिण्ड में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री जगन्नाथ सिंह बरैया है। वे बी.ई. (इंजीनियरिंग) की पढ़ाई कर चुके हैं। पेशे से वे कृषि और व्यापार से जुड़े रहे हैं। उनका परिवार ग्वालियर में निवास करता है।
राजनीतिक करियर
बरैया ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी से की।
वर्ष 1998 में वे पहली बार ग्यारसपुर विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए।
बाद में उन्होंने कांग्रेस पार्टी जॉइन की और लगातार समाजसेवा व राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई।
वर्ष 2023 में दूसरी बार विधायक बने और कांग्रेस पार्टी को महत्वपूर्ण जीत दिलाई।
विकास कार्य
बरैया ने अपने क्षेत्र में किसानों और पिछड़े वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने शिक्षा, सड़क और सामाजिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम किया।
उनकी पहचान समाज के शोषित और बहुजन वर्ग की आवाज़ के रूप में है।
