रोहित रजक भोपाल। सेवढ़ा (दतिया) विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल का जन्म 13 नवम्बर 1968 को दतिया में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री गुलाब चंद्र अग्रवाल है।
वे विवाहित हैं और पत्नी श्रीमती सोनम अग्रवाल के साथ एक पुत्र एवं दो पुत्रियों के पिता हैं। शिक्षा में उन्होंने बी.ए. किया है और व्यवसाय के रूप में गैस एजेंसी का संचालन करते हैं।
राजनीतिक व सामाजिक जीवन
अग्रवाल ने अपना राजनीतिक जीवन समाजसेवा, जनसेवा, खेल और पर्यटन से जुड़कर शुरू किया। वे 2006 से लगातार जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर रहे।
2007 से 2012 तक भाजपा के कोषाध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे। इसके बाद 2012 से वे भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने।
वे श्री अग्रसेन महाविद्यालय मथुरापुर (उत्तर प्रदेश) और श्री राधा बल्लभ मंदिर ट्रस्ट के सदस्य रहे। साथ ही चेतना जन चेतना एवं मानव संसाधन विकास समिति के सचिव भी रहे।
चुनावी सफर
साल 2013 में उन्होंने पहली बार चौथी बार विधानसभा सीट से जीत दर्ज की और विधायक बने। इसके बाद लगातार क्षेत्र के विकास कार्यों से जुड़े रहे। वर्ष 2023 में उन्हें जनता ने दूसरी बार विधानसभा सदस्य चुना।
विकास कार्य
अपने कार्यकाल में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पर्यटन के क्षेत्र में कई योजनाएं लागू कराई। जनता के बीच उनकी छवि एक सक्रिय जनप्रतिनिधि की रही है।
इस तरह प्रदीप अग्रवाल का राजनीतिक सफर समाजसेवा से शुरू होकर आज भाजपा के कद्दावर विधायक के रूप में जाना जाता है।
