रिपोर्ट रोहित रजक भोपाल। ग्वालियर ज़िले के भितरवार विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मोहन सिंह राठौर ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर पहली बार विधायक बने।
व्यक्तिगत जीवन
मोहन सिंह राठौर का जन्म 26 जनवरी 1955 को ग्वालियर ज़िले के घाटी गाँव में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री उत्कर्ष सिंह राठौर था। वे विवाहित हैं और उनकी पत्नी का नाम श्रीमती उमा राठौर है। परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
शिक्षा और व्यवसाय
राठौर ने स्नातक (बी.ए.) तक शिक्षा प्राप्त की है। शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने कृषि एवं व्यापार को अपना व्यवसाय बनाया। इसके साथ ही वे जनसेवा और खेल गतिविधियों (कुश्ती, कबड्डी) से भी जुड़े रहे हैं।
राजनीतिक सफर
मोहन सिंह राठौर ने वर्ष 2023 में पहली बार राजनीति में कदम रखते हुए भितरवार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। कड़ी टक्कर में उन्होंने जीत दर्ज की और पहली बार विधानसभा सदस्य बने।
विकास कार्य
चुनाव जीतने के बाद से वे अपने क्षेत्र में कृषि, ग्रामीण विकास और युवाओं को खेलों से जोड़ने की दिशा में सक्रिय हैं। जनता के बीच लगातार संपर्क और सरल स्वभाव के कारण वे लोकप्रिय नेता माने जाते हैं।
मोहन सिंह राठौर की जीत ने भितरवार विधानसभा में भाजपा को नई ऊर्जा दी है।
