जीतू पटवारीजीतू पटवारी

रोहित रजक: भोपाल। मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27% आरक्षण दिए जाने पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक नहीं लगाए जाने के बाद अब कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर OBC वर्ग के लिए 27% आरक्षण को तुरंत लागू करने की मांग की है।

पटवारी का कहना है कि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद सरकार इसे लागू नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस, ओबीसी समाज के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।

पटवारी ने कहा कि, यह आरक्षण किसी पर उपकार नहीं, बल्कि OBC समाज का अधिकार है। इसे लेकर अब गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और विधानसभा में भी यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में बैठे अधिकारी मुख्यमंत्री को भी गुमराह कर रहे हैं और 27% आरक्षण के मुद्दे को जानबूझकर टाल रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि इस गंभीर मामले को गंभीरता से लें और तत्काल प्रभाव से OBC आरक्षण लागू करें।

पटवारी ने ओबीसी समाज से आह्वान किया है कि, वह एकजुट होकर अपने अधिकार की लड़ाई सड़कों पर लड़े। उन्होंने कहा, “यह हक की लड़ाई है, कोई दान नहीं। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *