रिपोर्ट रोहित रजक भोपाल। भिण्ड विधानसभा (क्रमांक-10) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह का राजनीति में लंबा और सफल सफर रहा है।

वर्ष 2003 से लेकर 2023 तक वे तीन बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं और जनता के बीच अपनी छवि एक जनसेवक के रूप में बनाई है।


राजनीतिक सफर

2003 – पहली बार भिण्ड विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए।

2013 – दूसरी बार जीत दर्ज की। इस चुनाव में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रत्याशी संजीव सिंह (संजू) को हराया।

2023 – तीसरी बार विधायक बने। इस चुनाव में उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी से हुआ।

परिणाम :

नरेंद्र सिंह कुशवाह (BJP) – 66,420 वोट

राकेश सिंह चतुर्वेदी (INC) – 52,274 वोट

जीत का अंतर – 14,146 वोट

तीसरे स्थान पर BSP के संजीव सिंह (संजू) – 34,938 वोट


निजी परिचय

जन्म: 15 मई 1960

जन्म स्थान: ग्राम हवलदार सिंह का पुरा, पोस्ट नुन्हाटा, जिला-भिण्ड (म.प्र.)

पिता का नाम: श्री महाराज सिंह कुशवाह

वैवाहिक स्थिति: विवाहित

पत्नी: श्रीमती मिथलेश कुशवाह

संतान: 2 पुत्र एवं 2 पुत्री

शिक्षा: हाई स्कूल, हायर सेकेंड्री, बी.ए. प्रथम वर्ष

रुचि/व्यवसाय: कृषि एवं समाजसेवा


पता एवं संपर्क

स्थायी पता: यदुनाथ नगर, डायवर्सन रोड, जिला-भिण्ड (म.प्र.) – पिनकोड 477001

स्थानीय पता: डी-1/3, प्रोफेसर कॉलोनी, भोपाल (म.प्र.)

मोबाइल: 9826315286

ई-मेल: kushwahnarendrasingh135@gmail.com


नरेंद्र सिंह कुशवाह का राजनीतिक सफर जनता के भरोसे और उनकी सेवा भावना पर आधारित रहा है। 2003 में पहली जीत से लेकर 2023 तक, उन्होंने भिण्ड विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत किया और लगातार क्षेत्र की जनता के बीच अपनी पहचान जनसेवक के रूप में बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *