पूर्णिमा कुमारी: जम्मू -कश्मीर में गुरेज सुरक्षा बलों के द्वारा जाने-माने आतंकी समंदर चाचा और ह्यूमन जीपीएस का एनकाउंटर कर दिया गया l आतंकी समंदर के मौत से पूरे आतंकियों को झटका लगा है l बताते चलें कि 28 अगस्त की रात जब वो नौशेरा नार इलाके से एक और घुसपैठ की कोशिश कर रहा था, तभी सुरक्षा बलों ने उसे घेर लिया l मुठभेड़ में समंदर चाचा और उसके साथ मौजूद एक और आतंकी मारा गया l

कौन था समंदर चाचा उर्फ ह्यूमन GPS

समंदर चाचा का असली नाम बागू खान है l 1995 से PoK में सक्रिय समंदर चाचा अब तक 100 से ज्यादा घुसपैठ करवा चुका था l हिजबुल कमांडर था, लेकिन समंदर चाचा सिर्फ एक आतंकी संगठन तक सीमित नहीं था. उसने लगभग हर आतंकी संगठन को घुसपैठ की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में मदद की इस वजह से आतंकियों की दुनिया में उसे ह्यूमन GPS कहा जाता था l

आतंकी नेटवर्क को झटका

समंदर चाचा वर्षों तक सुरक्षा बलों की पकड़ से बचता रहा है l ऐसे में आतंकियों के लिए यह एक बड़ा झटका के स्वरूप में सामने आ रहा है बताया जा रहा है कि समंदर चाचा कहीं और आतंकी हमले की साजिश रच रहा था जिसकी वजह से अब वह सारे साजिश धरी की धरी रह जाएंगे l

कई सालों से पुलिस के रडार में था बागू खान 

वह बीते 30 वर्ष से भारतीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के लिए सिरदर्द बना हआ था। वह विशेषज्ञ माना जाने वाला सबसे कुख्यात गाइड था। वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के लिए बहुत अहमियत रखता था।बागू खान के मौत से आतंकियों के बीच अब डर का माहौल हैl

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *