पूर्णिमा कुमारी : प्रधानमंत्री मोदी 29 से 30 अगस्त तक जापान की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं, जहाँ उन्होंने 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया है l
दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने इस दो दिवस से सम्मेलन में पहलगाम हमले पर विशेष रूप से चर्चा की जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की “स्पष्ट और कड़ी” निंदा की।

पहलगाम हमले पर हुई बातचीत

उन्होंने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम, जम्मू और कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और 29 जुलाई की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद निगरानी दल की रिपोर्ट का संज्ञान लिया और साथ ही कहा कि इस जघन्य कृत्य के गुनहगारों को बिना किसी देरी के जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाए। 

गुनहगारों को न्याय के कटघरे में लाना

उन्होंने इस निंदनीय कृत्य के अपराधियों, आयोजकों (organisers) और वित्तपोषकों (financier)को बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान किया। दोनों नेताओं ने यह भी दोहराया कि आतंकियों के सुरक्षित ठिकानों को नष्ट करना, आतंकी फंडिंग चैनलों को खत्म करना, और आतंकवाद व अंतरराष्ट्रीय अपराध के बीच मौजूद नेटवर्क को तोड़ना बेहद ज़रूरी है। 

आतंकियों के ठिकानों को जड़ से उखाड़ा जाए

आतंकी के खिलाफ ठोस कार्रवाई और आतंकवादियों के सुरक्षित किसानों को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है l प्रधानमंत्री इशिबा ने अल कायदा, आईएसआईएस, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और उनके समर्थकों सहित सभीसंयुक्त राष्ट्र में लिस्टेड सभी आतंकवादी समूहों और संस्थाओं के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की बात कही है l


प्रधानमंत्री का जापान यात्रा से भारत में आने वाले कई सौगाते
जापान से भारत में ‘रफ्तार का सौदागर’ आने वाला है. 
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जापान की यात्रा पर हैं, वहां यह बुलेट ट्रेन उनके एजेंडे में शामिल है. शिगेरु इशिबा भारत में अन्य बुलेट ट्रेन परियोजनाओं की संभावना तलाश सकते हैं. 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *