Indore-suicide-newइंदौर आत्महत्या

गीता राय: मध्यप्रदेश के इंदौर में छत्रीपुरा इलाके में रहने वाले एमएससी के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान भारत वास्कले के रूप में हुई है, जो मूल रूप से धरमपुरी के रहने वाला था। वह इंदौर के होल्कर साइंस कॉलेज में एमएससी का छात्र था और इंदौर में अपने चचेरे भाई जितेंद्र के साथ किराए के मकान में रहता था।

बुधवार देर रात की है घटना

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार देर रात की है। जितेंद्र जब नौकरी से घर लौटा तो भारत ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक आवाज लगाने और कॉल करने पर भी जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने खिड़की से झांककर देखा तो भारत कमरे में फंदे पर लटका हुआ दिखा था। तुरंत पुलिस को जितेंद्र ने संपर्क किया और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक, भारत के पिता किसान हैं और मां गांव की सरपंच और भाई सरपंच प्रतिनिधि हैं। भारत की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। छात्र के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस अभी जांच में जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *