रानू यादव
हिंदी और मराठी फिल्मों के जाने-माने चरित्र अभिनेता अच्युत पोतदार का सोमवार रात मुंबई के पास ठाणे जिले के जुपिटर अस्पताल में निधन हो गया। वे 91 साल के थे और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। अस्पताल के सूत्रों ने बीबीसी हिंदी को उनके निधन की पुष्टि की और बताया कि उन्हें गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया था।उनका अंतिम संस्कार आज ठाणे में किया जाएगा।

हिंदी और मराठी में लगभग 125 फ़िल्मों में किया है काम!पोतदार ने हिंदी और मराठी सिनेमा में 125 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उनकी फिल्मोग्राफी में आक्रोश, अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, अर्ध सत्य, तेजाब, परिंदा, राजू बन गया जेंटलमैन, दिलवाले, रंगीला, वास्तव, हम साथ साथ हैं, परिणीता, लगे रहो मुन्ना भाई, दबंग 2 और वेंटिलेटर जैसी क्रिटिक्स द्वारा सराही गई और कमर्शियली सक्सेसफुल फिल्में शामिल है।
3 इडियट्स’ और ‘कहना क्या चाहते हो’ से मिली खास पहचान!
अच्युत पोतदार को आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ में एक सख्त प्रोफेसर की भूमिका के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है। फिल्म में उनका संवाद, “अरे भाई, कहना क्या चाहते हो!” सोशल मीडिया पर एक लोकप्रिय मीम बन गया था, जिसने उन्हें देशभर में एक खास पहचान दी।

करियर और जीवन!
मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्मे अच्युत पोतदार ने अपने करियर की शुरुआत रीवा में एक शिक्षक के रूप में की थी। 1962 में, वे ‘इमरजेंसी कमिशन’ के तहत सेना में भर्ती हुए और 1967 में कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए। सेना छोड़ने के बाद, उन्होंने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में एक वरिष्ठ पद पर काम किया। नौकरी के दौरान ही उन्होंने अभिनय में रुचि लेनी शुरू की और रंगमंच पर सत्यदेव दुबे के साथ काम करना शुरू किया। 1980 के दशक में, उन्होंने फिल्मों और टीवी शो में अभिनय करना शुरू किया और जल्द ही हिंदी और मराठी मनोरंजन उद्योग में अपनी जगह बना ली।
प्रमुख फिल्में और टीवी सीरियल!
पोतदार ने कई बड़ी और यादगार फिल्मों में काम किया, जिनमें आक्रोश, अर्धसत्य, तेज़ाब, परिंदा, रंगीला, लगे रहो मुन्ना भाई, 3 इडियट्स, दबंग 2, और वास्तव शामिल हैं। इसके अलावा, वे भारत एक खोज, वागले की दुनिया, मिसेज तेंदुलकर, और माझा होशील ना जैसी लोकप्रिय टीवी सीरियलों में भी नजर आए थे।

फैंस और साथी कलाकार दे रहे श्रद्धांजलि!
उनके निधन से भारतीय फिल्म उद्योग में शोक की लहर है। निधन की खबर से सोशल मीडिया पर भी शोक की लहर दौड़ गई है ।फैंस और इंडस्ट्री के साथी अभिनेता को उनके निधन पर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और एक विनम्र, समर्पित कलाकार के रूप में याद कर रहे हैं। यकीनन अच्युत पोतदार का भारतीय सिनेमा में योगदान अतुल्य है, और मराठी और हिंदी दोनों अभिनेताओं के रूप में उनकी विरासत कलाकारों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *