रिया सिन्हा
प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले के पावन जगह से यह एलान किया है की 2035 तक देश के सारे मंदिरो, टूरिस्ट प्लेसेस, आदि जगहों पर लगाया जायेगा. इस मिशन को आतंकवाद से निपटने के लिए लांच किया गया ताकि इससे देश की सुरक्षा में कोई चूक न हो और दुश्मनो की घुसपैठ को रोका जा सके.
क्या है मिशन सुदर्शन चक्र ?
सुदर्शन चक्र दरअसल एक पावरफुल वेपन सिस्टम होगा जो देश की सुरक्षा में मदद करेगा . इस सिस्टम को अगले दस सालो के अंदर भारत में तैयार किया जायेगा .
इसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ” यह न केवल दुश्मनो के हमलो को रोकेगा बल्कि पलटवार भी करेगा .
आखिर कैसे काम करेगा सुदर्शन चक्र ?
1 . पावरफुल वेपन सिस्टम होगा और यह दुश्मनो के हमलो को भी नाकाम करेगा .
2 . यह पूरा आधुनिक सिस्टम देश में बना होगा .
3 . सुदर्शन चक्र की ताकत यह थी की वह बहुत अचूक था . इस सुदर्शन चक्र के जरिये अचूक एक्शन की व्यवस्था होगी.
प्रधानमंत्री ने कहा ” साल 2035 तक इस मिशन को पूरा करने का लक्ष्य . इस आधुनिक सिस्टम को बनाने के लिए रिसर्च , डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग भारत में ही होगी और इसमें देश के नौजवानो का टैलेंट काम आएगा . यह सिस्टम युद्ध जैसे हालातो में लड़ने में काम आयेगा . और यह नए दौर का भारत है जहाँ अगर तुम हमला करोगे तो हम भी पलटवार करेंगे “.
