Purnima Kumari: नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में जल्द ही नया चेहरा उपराष्ट्रपति की कुर्सी पर नज़र आएगा। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद एनडीए ने अपने उम्मीदवार के तौर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता सी.पी. राधाकृष्णन का नाम सामने रखा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी एनडीए घटक दलों ने राधाकृष्णन के नाम पर सहमति जताई।नामांकन प्रक्रिया 21 अगस्त तक चलेगी, जबकि 9 सितंबर को मतदान होगा। फिलहाल विपक्ष की ओर से किसी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया गया है।
कौन हैं सी.पी. राधाकृष्णन?

जन्म: 20 अक्टूबर 1957, तिरुपुर (तमिलनाडु)शिक्षा: वी.ओ. चिदंबरम कॉलेज, तूतीकोरिन से बीबीएयुवावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ेदो बार कोयंबटूर से लोकसभा सांसद (1998, 1999)भाजपा तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष रह चुकेपुडुचेरी के उपराज्यपाल, झारखंड और तेलंगाना के राज्यपाल, और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपालउनकी लोकप्रियता और बेबाक नेतृत्व शैली की वजह से समर्थक उन्हें
तमिलनाडु का मोदी” भी कहते हैं।राजनीतिक समीकरण राधाकृष्णन के नाम पर एनडीए पहले ही एकजुट हो चुका है। बड़ी बात यह है कि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने भी एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करने का ऐलान किया है।

ऐसे में उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की स्थिति और मज़बूत हो गई है। वहीं, विपक्षी INDIA गठबंधन अब भी अपने उम्मीदवार पर मंथन कर रहा है। कई नेताओं ने इसे भाजपा की “RSS लाइन” पर आगे बढ़ने की रणनीति बताया, जबकि कुछ ने राधाकृष्णन के अनुभव और ईमानदारी की तारीफ भी की।
21 अगस्त: नामांकन की अंतिम तारीख
9 सितंबर: मतदान अब सबकी नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि विपक्ष कौन सा चेहरा मैदान में उतारता है और क्या यह चुनाव एकतरफा होगा या कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
