रानू यादव
पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लंबे समय से प्रेमिका, जॉर्जिना रोड्रिग्ज (Cristiano Ronaldo, Georgina Rodriguez) से सगाई कर ली है। जॉर्जिना (Who is Georgina Rodriguez) ने सोशल मीडिया पर रिंग की तस्वीर शेयर की है।जिसके साथ रोनाल्डो ने उन्हें प्रपोज किया था। अर्जेंटीना-स्पेनिश मॉडल ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रपोजल को स्वीकार करते हुए Yes कहा है।
बता दें कि जैसे ही सगाई की अंगूठी की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई, फैन्स ने इसकी कीमत का आकलन करना शुरू कर दिया। अंगूठी 5 सेंटीमीटर से ज़्यादा लंबी लग रही थी, जिसमें बीच में एक अंडाकार हीरा और दो छोटे रत्न जड़े हुए हैं। आभूषण विशेषज्ञों ने तब से अंगूठी की कीमत का अनुमान लगाना शुरू कर दिया है।
कितनी होगी रिंग की कीमत?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिग्ज की सगाई की अंगूठी की कीमत ने सबको चौंका दिया है।अलग-अलग रिपोर्ट्स में अंगूठी की कीमत का अनुमान अलग-अलग है, लेकिन यह कई करोड़ रुपये का माना जा रहा है।
भारतीय रुपये के अनुसार अनुमानित कीमत ₹16.5 करोड़ से लेकर ₹43 करोड़ तक बताई जा रही है। वही अमेरिकी डॉलर के अनुसार यह कीमत $2 मिलियन से $5 मिलियन के बीच हो सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह अंगूठी 25-30 कैरेट के बीच हो सकती है, जिसमें एक बड़ा अंडाकार (oval) हीरा लगा हुआ है, जिसकी क्वालिटी ‘D flawless’ यानी सबसे उच्च श्रेणी की है। इस वजह से यह दुनिया की सबसे महंगी सेलिब्रिटी इंगेजमेंट रिंग्स में से एक है।
कौन है जॉर्जिया रोड्रिग्ज?
जॉर्जिना रोड्रिग्ज एक स्पेनिश मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह पुर्तगाली फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ अपने रिश्ते के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं। वह एक सफल मॉडल हैं और कई बड़े ब्रांड्स जैसे गुच्ची, प्रादा और चैनल के साथ काम कर चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी बहुत लोकप्रिय हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। उनका जन्म अर्जेंटीना में हुआ था और वह स्पेन के जैका शहर में पली-बढ़ीं। मैड्रिड में आकर उन्होंने अंग्रेजी सीखी और एक गुच्ची स्टोर में सेल्स असिस्टेंट के रूप में काम करने लगीं, जहाँ उनकी मुलाकात रोनाल्डो से हुई।
रोनाल्डो और जॉर्जिया पांच बच्चों के माता-पिता हैं!
रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिग्ज पांच बच्चों के माता-पिता हैं। जॉर्जिना रोनाल्डो के साथ 2016 से रिश्ते में हैं। वे रोनाल्डो के बच्चों की मां हैं और उनके साथ मिलकर एक परिवार चलाती हैं। हालांकि, इनमें से सभी बच्चे जॉर्जिना के जैविक बच्चे नहीं हैं। यह उनका एक मिला-जुला परिवार (blended family) है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर,ईवा मारिया और माटेओ जॉर्जिना, अलाना और बेला पांच बच्चों में अलाना और बेला की जैविक मां हैं, जबकि वह रोनाल्डो के अन्य तीन बच्चों, क्रिस्टियानो जूनियर, ईवा और माटेओ की भी मां की तरह परवरिश करती हैं।
जॉर्जिया रोड्रिग्ज की लाइफ पर डाक्यूमेंट्री?
जॉर्जिया रोड्रिग्ज के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ ‘आई एम जॉर्जिना’ (I Am Georgina) जो नेटफ्लिक्स पर भी उपलब्ध है।
