मध्य प्रदेश : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को मिला बड़ा तोहफा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहनों को 250-250 रुपये का विशेष शगुन देने की घोषणा की है। यह राशि 7 अगस्त को राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से दोपहर 2:45 बजे जारी की जाएगी। यह शगुन लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मिलने वाले 1250 रुपये से अलग होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मानना है कि महिलाएं समाज की धुरी हैं, और उनका सशक्तिकरण राज्य की प्राथमिकता है। उनकी सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो महिला आरक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य हो रहा है, उसे मध्यप्रदेश में भी ज़मीन पर उतारा जा रहा है।

महिलाओं को नौकरियों, पंचायतों, और स्थानीय निकायों में आरक्षण देकर उन्हें नेतृत्व की मुख्यधारा में लाया जा रहा है। साथ ही स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

रक्षाबंधन पर दिया गया यह शगुन सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रति सम्मान और समर्थन का प्रतीक है। मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह कदम महिलाओं की खुशहाली और आत्मसम्मान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में अहम साबित होगा। इस तरह लगातार बढ़ती जाएगी राशि

मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को जारी की जाने वाली राशि में चरणबद्ध रूप से बढ़ोतरी होगी। साल 2028 तक महिलाओं को तीन हजार रुपये हर महीने मिलने लगेंगे। इस योजना के तहत महिला सशक्तिकरण और उनके कल्याण के लिए सरकार हर महीने 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा उनके खातों में ट्रांसफर कर रही है। प्रदेश सरकार दीपावली के बाद आने वाली भाईदूज पर सभी लाड़ली बहनों को 1250 रुपये से बढ़ाकर हर महीने 1500 रुपये देगी।

राखी पर 250-250 रुपए मिलेंगे

दरअसल, इस बार राखी पर लाडली बहनों को मुख्यमंत्री मोहन यादव की तरफ से शगुन का उपहार मिलेगा। सीएम यादव ने हाल ही में इस बात पर विशेष जोर दिया था कि 7 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में 250 रुपए की अतिरिक्त राशि रक्षाबंधन के शगुन के रूप में दी जाएगी। उन्होंने कहा है कि यह शगुन रक्षाबंधन पर भाई की तरफ से छोटा सा उपहार स्वरूप है। 250 रुपए की यह राशि हर महीने मिलने वाली 1250 रुपये से अतिरिक्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *