रानू यादव: विवेक अग्निहोत्री इन दिनों फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म कानूनी दांव पेच के बीच फंस गई है। इसके खिलाफ कोलकाता में एफआईआर दर्ज की गई है। विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स को लेकर हाल ही में विवाद खड़ा हो गया था। इस फिल्म को लेकर ममता बनर्जी की कांग्रेस TMC के सदस्यों ने पश्चिम बंगाल में फिल्म और उसके मेकर्स विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी और प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उनका आरोप है की फिल्म में विवादित कंटेंट दिखाई गई है। अब हालात विवेक अग्निहोत्र उनकी फिल्म द बंगाल फाइल्स के पक्ष में हो गए हैं।
कोर्ट का क्या है बयान?
हाई कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए, FIR पर रोक लगा दी है। कोर्ट का यह फैसला बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच विवेक पल्लवी जोशी और अभिषेक अग्रवाल के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है। ‘लेक टाउन’ थाने में दाखिल याचिका पर फिलहाल रोक लगा दिया गया है। इस मामले से जुड़ी सभी कार्यवाही पर स्टे देते हुए कोर्ट ने कहा है कि 26 अगस्त तक विवेक अग्निहोत्री और अन्य के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाए ।अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी।
फिल्म टीजर की हुई जबरदस्त चर्चा!
फिल्म की टीचर ने जबरदस्त चर्चा हुई है क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि ,इसमें छिपे हुए इतिहास को सामने लाने की कोशिश की गई है। फिल्म की गहरी रिसर्च और बेबाक कहानी कहने के लिए मशहूर विवेक रंजन अग्निहोत्री की इस आने वाले फिल्म को लेकर ममता बनर्जी की पार्टी के कुछ खुलासों को लेकर परेशान बताया जा रहा है। इस बीच विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी 19 जुलाई से फिल्म प्रमोशन को लेकर अमेरिका टूर पर है।
बंगाल फाइल्स में शामिल कलाकार?
द बंगाल फाइल्स की कहानी विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखी है। और इसके प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी और अभिषेक अग्रवाल है। इस फिल्म की मुख्य भूमिका में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर ,पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार नजर आएंगे।
विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट से ममता सरकार को दिया जवाब!
कोर्ट से मिली राहत के बाद विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सत्ताधारी पार्टी पर आरोप लगाया कि वो फिल्म को रोकने और सच सामने आने से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने ‘द बंगाल फाइल्स’ को देश की सबसे अहम फिल्म बताया, जो भारतीय इतिहास के एक बहुत ही गहरे और छिपे हुए सच को सामने लाती है। और अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि,जरूरी और अहम: मेरे खिलाफ द बंगाल फाइल्स बनाने पर पश्चिम बंगाल सरकार ने कई FIR दर्ज की है। माननीय हाई कोर्ट ने इन पर रोक लगा दी है। वो हमें चुप क्यों कराना चाहते हैं? सच से इतनी डर क्यों लग रही है? मैं चुप नहीं रहूंगा।’
बताया जा रहा है कि, यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस द्वारा पेश की गई यह फिल्म, विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ भी शामिल हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
