बागेश्वर धाम में विवाद का मामला सामने आया है 28 जुलाई 2025 की रात,मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में,
लवकुशनगर थाना क्षेत्र में सूचना मिली कि एक एंबुलेंस में 13 महिलाएं जबरन उठायी जा रही हैं, जिसे पुलिस ने पठा चौकी के पास रोका।एक वायरल वीडियो में महिलाएं रोती हुई दिखती हैं, विरोध जताती हैं कि सेवादार मिनी ने बाल पकड़कर उन्हें एंबुलेंस में धक्का दिया और धमकी दी,एम्बुलेंस ड्राइवर ने बताया कि उन्हें महूबा स्टेशन छोड़ने के लिए कहा था।

वास्तविक मार्गदर्शन अस्पष्ट था। महिलाओं का दावा है कि उन्हें धमकाया गया और वे बागेश्वर धाम में दर्शन के उद्देश्य से आई थीं, न कि तस्करी में धाम के सेवादारों का दावा है कि ये महिलाएं छह महीने से धाम में रुकी हुई थीं,चोरी‑चेन स्नैचिंग व अन्य आरोपों के कारण उन्हें स्टेशन भेजने का निर्णय लिया गया,जो धाम समिति द्वारा कुंज बिहारी जैसे सदस्यों ने बताया था।

हालांकि पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की और महिलाएं थाने से रिहा कर दी गईं।इस वीडियो और घटना से प्रेरित होकर लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी के एसोसिएट प्रोफ़ेसर रविकांत ने ‘X’ प्लेटफ़ॉर्म पर पोस्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित ‘नॉन‑बायोलॉजिकल छोटा भाई’ धीरेंद्र शास्त्री धर्म की आड़ में महिला तस्करी कर रहे हैं।

जिस पर बागेश्वर धाम समिति के सदस्य धीरेंद्र कुमार गौर ने 4 अगस्त 2025 को छतरपुर के बमीठा थाने में रविकांत के खिलाफ, बीएनएस की धारा 353 के चलते धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज कराया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आरोपों को साजिश बताया और कहा कि उनके खिलाफ यह अभियान बागेश्वर धाम को बदनाम करने की कोशिश है हालांकि वायरल वीडियो में जो महिलाएं आरोप लगा रही थीं, उनका कहना था कि हम लोग यहां पेशी के लिए आए थे।

लेकिन जबरदस्ती धाम से हमें भेजा जा रहा है। पुलिस ने भी तस्करी के आरोपों को खारिज कर दिया है।लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रविकांत ने बागेश्वर बाबा के ऊपर बड़ा आरोप लगाया है। अब उस प्रोफेसर के खिलाफ छतरपुर के बमीठा थाने में मामला दर्ज किया गया है। बागेश्वर धाम समिति के सदस्य धीरेंद्र कुमार गौड़ की शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *