कामना कासोटिया, दिल्ली: भारत के नए उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 21 अगस्त रखी गई है। मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह चुनाव जरूरी हो गया है।

स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा

जगदीप धनखड़ 21 जुलाई को राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल हुए थे, लेकिन उसी शाम उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया। उनके इस्तीफे के बाद से यह चर्चा तेज हो गई थी कि अब नए उपराष्ट्रपति का चुनाव कब होगा। अब चुनाव आयोग ने तारीख तय कर दी है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है।

9 सितंबर को होगा मतदान

नामांकन प्रक्रिया और चुनाव की रूपरेखा चुनाव आयोग के अनुसार, उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को होगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 24 अगस्त तय की गई है। मतदान 9 सितंबर को होगा और उसी दिन मतगणना कर परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा।

बता दें कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से संसद के सदस्यों द्वारा संपन्न होती है। यानी लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य इस चुनाव में भाग लेंगे। इस बार के चुनाव में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवार को लेकर रणनीति बना रहे हैं।धनखड़ का अचानक इस्तीफा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा काफी चौंकाने वाला रहा। 21 जुलाई को वे राज्यसभा में दिखाई दिए, लेकिन शाम होते ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

धनखड़ 2022 में भारत के 14वें उपराष्ट्रपति बने थे। इससे पहले वे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े हुए हैं। उपराष्ट्रपति के रूप में उन्होंने राज्यसभा के सभापति का दायित्व निभाया। उपराष्ट्रपति चुनाव की घोषणा होते ही दिल्ली के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। एनडीए और विपक्षी गठबंधन दोनों ही अपनी-अपनी ओर से मजबूत उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं।

ऐसे में सभी दल इस चुनाव को गंभीरता से ले रहे हैं। नए चेहरे को लेकर चर्चाएं तेजअब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उपराष्ट्रपति पद के लिए किसका नाम सामने आता है। कुछ नामों की चर्चा पहले से चल रही है, लेकिन अभी तक किसी पार्टी ने आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह तक उम्मीदवारों के नाम सामने आ जाएंगे। इस बीच चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से चुनाव आचार संहिता का पालन करने और शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *