रोहित रजक, भोपाल।अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस की अर्थव्यवस्था को “डेड” (मृत) बताया है। उन्होंने कहा, “भारत और रूस की इकॉनमी खत्म हो चुकी है, दोनों डूब जाएंगे। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

ट्रंप का यह बयान उस फैसले के बाद आया है, जिसमें अमेरिका ने भारत से आने वाले उत्पादों पर 25% टैरिफ (कर) लगाने का ऐलान किया है। यह नियम 1 अगस्त 2025 से लागू हो गया है। इससे पहले भारत को अमेरिका में सामान बेचने पर सिर्फ 10% टैक्स देना पड़ता था।

क्या कहा ट्रंप ने ?

ट्रंप ने कहा कि भारत और रूस मिलकर अमेरिकन व्यापार को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसलिए अब भारत से आने वाले स्टील और अन्य सामानों पर ज्यादा टैक्स लिया जाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत जैसे देश से अब कोई फायदा नहीं, वहां की इकॉनमी मर चुकी है।

भारत को होगा असर ?

भारत पर 25% टैक्स लगने से भारतीय कंपनियों को अमेरिका में अपने सामान बेचने में मुश्किलें होंगी। इससे उनके प्रोडक्ट्स महंगे हो जाएंगे और अमेरिका में कम बिकेंगे। इसका असर भारत के निर्यात, व्यापार और नौकरियों पर पड़ सकता है। कई लोगों की कमाई पर असर पड़ेगा।

पीयूष गोयल का जवाब: भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

लोकसभा में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रंप के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि,

“भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हम लगातार आर्थिक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। ट्रंप के लगाए टैक्स से भारत की इकोनॉमी को कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा।”

गोयल ने यह भी कहा कि भारत अब अपने दम पर उत्पादन कर रहा है और पूरी दुनिया को सामान बेच रहा है। आने वाले 2-3 सालों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

राहुल गांधी का तंज: ट्रंप ने सही कहा – भारतीय अर्थव्यवस्था मर चुकी है

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्रंप के बयान को सही ठहराते हुए कहा,

“ट्रंप ने जो कहा वह सच है। भारतीय इकॉनमी पहले ही मर चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी की गलत नीतियों की वजह से भारत की आर्थिक हालत खराब हो चुकी है।”

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि सरकार सिर्फ अपने प्रचार में व्यस्त है। अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दे रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *