रानू यादव: शुक्रवार को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। शाहरुख खान को फिल्म जवान और विक्रांत मैसी को 12th फेल के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार 2023 में रिलीज़ हुई फिल्मों के लिए दिया गया है।

वहीं, रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ (Mrs. Chatterjee vs Norway) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब दिया गया है।

पहली बार मिला शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को नेशनल अवॉर्ड!
शाहरुख खान को उनकी फिल्म जवान और विक्रांत मेस्सी को उनके फिल्म 12th फेल के लिए पहली बार नेशनल अवार्ड मिला है। शाहरुख खान की फिल्म जवान एक थ्रिलर फ़िल्म थी जिसमें शाहरुख खान का डबल रोल था। और हिंदी भाषा के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुआ था। वही विक्रांत मैसी की फिल्म बायोग्राफिकल ड्रामा थी। जो ऑफिसर मनोज कुमार और उनकी पत्नी आईआरएस ऑफिसर श्रद्धा जोशी के जीवन को दिखाती है।

रानी मुखर्जी ने भी पहली बार जीता यह अवार्ड!
रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म श्रीमती चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए नेशनल अवार्ड दिया गया है यह एक सच्ची घटना पर आधारित लीगल ड्रामा है। इस फिल्म की कहानी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर सागरिका चक्रवर्ती की ऑटोबायोग्राफी द जर्नी ऑफ़ ए मदर पर आधारित है। इस फिल्म का डायरेक्शन आशिमा छिब्बर ने किया है।

अवार्ड जीतने के बाद रानी मुखर्जी की प्रतिक्रिया ?
अवार्ड जीतने के बाद रानी मुखर्जी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे करियर का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है 30 साल के करियर में यह मेरा पहला पुरस्कार है। एक एक्टर के तौर पर मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझे कुछ बेहतरीन फिल्मों में काम करने का मौका मिला।और आप लोगों ने मुझे उसके लिए बहुत सारा प्यार दिया। इसके साथ ही उन्होंने यह अवार्ड जीतने के लिए नेशनल अवार्ड जुड़ी को धन्यवाद दिया और अपने फिल्म की पूरी टीम प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी और डायरेक्टर आशिमा छिब्बर को भी धन्यवाद दिया।

फिल्म कटहल को भी मिला नेशनल अवार्ड!
फिल्म ‘ कटहल ए जैकफ्रूट मिस्ट्री’ को भी सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का अवार्ड मिला फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर और गुनीत ने खुशी जाहिर किया। एकता कपूर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं इस बड़े सम्मान के लिए नेशनल ज्यूरी का धन्यवाद करती हूं।हमारे काम और कहानियों की पसंद को पहचान मिलना बेहद खुशी की बात है। मैं यह अवार्ड अपनी कास्ट और क्रू के साथ बांटना चाहती हूं जिन्होंने इस फिल्म को कई तरीकों से बेहतर बनाने में योगदान दिया है।

अन्य फिल्म अवार्ड?
फिल्म “Animal “को कई तकनीकी अवार्ड्स मिले हैं, जिनमें बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर) और बेस्ट साउंड डिजाइन शामिल हैं। इसके अलावा “The Kerala Story” को फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला है। और “Sam Bahadur “फिल्म ने बेस्ट मेकअप और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन जैसे अवार्ड जीते हैं।

नेशनल फिल्म अवार्ड का इतिहास!
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards) भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक हैं। इन पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में भारत सरकार द्वारा की गई थी। इनका मुख्य उद्देश्य उच्च सौंदर्य, तकनीकी मानक और शैक्षिक तथा सांस्कृतिक मूल्य की फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहित करना था।

शुरुआती वर्षों में इन्हें ‘राज्य पुरस्कार’ (State Awards for Films) के नाम से जाना जाता था। पहले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 1953 में बनी फिल्मों के लिए दिए गए थे। पहली बार ‘सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म’ का पुरस्कार मराठी फिल्म ‘श्यामची आई’ (Shyamchi Aai) को मिला था।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार !

भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है। 1969 में भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के की जन्मशताब्दी के अवसर पर शुरु हुई। भारतीय सिनेमा के विकास और संवर्धन में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।पुरस्कार के रूप में एक ‘स्वर्ण कमल’, शॉल और ₹10 लाख का नकद पुरस्कार दिया जाता है।प्रथम अभिनेत्री देविका रानी को(1969) यह अवार्ड मिला।इसके अलावा: पृथ्वीराज कपूर, लता मंगेशकर, दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, आशा पारेख, वहीदा रहमान और मिथुन चक्रवर्ती को भी इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *