रानू यादव: हैदराबाद के बंजारा हिल्स में गुरुवार 24 जुलाई 2025 की रात को 100 साल पुराने अम्मावरू मंदिर तोड़ दिया गया।यह मंदिर एमएलए कॉलोनी, रोड नंबर 12 पर था। इस घटना से लोगों में गुस्सा फैल गया।बीजेपी नेता माधवी लता और अन्य नेताओं ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
हैदराबाद में मंदिर पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहीं थी।माधवी लता ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने एक मंदिर को ध्वस्त कर दिया है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार ने एक मंदिर को ध्वस्त कर दिया और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँचाई। वे मुझे चुपचाप विरोध करने नहीं दे रहे हैं।”
उन्होंने आगे बताया कि यह मंदिर सरकारी जमीन पर बना हुआ था और इसे “कल देर रात” ध्वस्त कर दिया गया।
इस घटना को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में आक्रोश है, और वे सरकार की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। माधवी लता की हिरासत के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है। पुलिस ने उन्हें आगे किसी भी विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए हिरासत में लिया है।
बजरंग दल ने भी किया विरोध
स्थानीय लोग बारिश में भीगते हुए मंदिर बचाने की कोशिश करते रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उनकी बात नहीं अनसुनी कर दी।माधवी लता के साथ कई लोग सड़कों पर उतरे और विरोध करने लगे पुलिस ने लोगों को है से जबरजस्ती हटाया। बजरंग दल ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई और बंजारा हिल्स में बंद की धमकी दी।
उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार हिंदू मंदिरों को बना रही निशाना!
यह घटना तेलंगाना में मंदिरों को लेकर चल रहे विवादों का हिस्सा है। बीजेपी और हिंदू संगठनों का कहना है कि कांग्रेस सरकार हिंदू मंदिरों को निशाना बना रही है।इस घटना ने स्थानीय लोगों में गुस्सा बढ़ा दिया है और राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा शुरू हो जोरों पर है लोग मंदिर के दोबारा निर्माण और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बीजेपी ने इस घटना को लेकर रेवंत रेड्डी सरकार की कड़ी आलोचना की है और इसे हिंदू धार्मिक स्थलों पर जानबूझकर हमला बताया है। बता दें कि माधवी लता हैदराबाद लोकसभा सीट से 2024 के चुनाव में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ उम्मीदवार थीं, और उन्हें चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। सामाजिक कार्यों में सक्रिय माधवी लता हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति के मुद्दों पर मुखर रहती हैं। वह विरिंची अस्पताल की चेयरपर्सन हैं और कई सामाजिक संगठनों से जुड़ी हुई हैं। अपने बयानों के कारण वह अक्सर चर्चा में रहती हैं।
National interest
Religion & Society
Social Issue
चुनाव
ताजा खबर
धर्म
नेतानगरी
भारत
राजनीति
वायरल खबरें
शहर, राज्य,
हैदराबाद, तेलंगाना: मंदिर विध्वंस के विरोध में बीजेपी नेता माधवी लता हिरासत में !
